IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ पहले टी20 में जीता टॉस! पहले गेंदबाज़ी का फैसला, जानिए रोहित शर्मा की टीम में किसे मिला है मौका

By Akash Ranjan On July 29th, 2022
IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ पहले टी20 में जीता टॉस! पहले गेंदबाज़ी का फैसला, जानिए रोहित शर्मा की टीम में किसे मिला है मौका

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 29 जुलाई को टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs WI 1st T20) खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 8 बजे से ब्रायन लारा स्टेडियम (Brian Lara Cricket Academy), त्रिनिदाद में खेला जाएगा। वनडे सीरीज में ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया (Team India) की नजरें अब वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज पर टिकी है।

वेस्टइंडीज अब लगातार 9 वनडे मैच में हार गए हैं। हालांकि वेस्टइंडीज टी20 फॉर्मेट में वापसी करने के लिए पूरी तैयारी के साथ उतरेगी। इस टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने वापसी की है, तो वही विंडीज़ के कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) है।

वेस्टइंडीज ने जीता टॉस पहले गेंदबाज़ी का फैसला

टी20 सीरीज में दोनों टीमों के बीच होगी काटें की टक्कर

टी20 सीरीज में दोनों टीमों के बीच होगी काटें की टक्कर

टी20 सीरीज में दोनों टीमों के बीच होगी काटें की टक्कर

भारतीय टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज को कम नहीं आँका जा सकता। वेस्टइंडीज और भारत के बीच टी20 रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों बराबरी पर रही हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक चार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान दोनों टीमों ने 2-2 मुकाबले अपने किये हैं। भारतीय टीम ने साल 2010 में वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ उसकी ही सरजमीं पर पहला मुकाबला खेला था।

जिसमें टीम इंडिया को 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। फिर साल 2011 में जब दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भिड़ी तब भारतीय टीम ने 16 रन से मुकाबला जीत लिया था। बता दें कि वेस्टइंडीज की सरजमीं पर भारत की ओर से सबसे ज्यादा टी20 रन विराट कोहली के नाम दर्ज है। हालाँकि, विराट कोहली इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं हैं।

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला मैच कब-कहां और कैसे देखें?

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला मैच कब-कहां और कैसे देखें?

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला मैच कब-कहां और कैसे देखें?

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच शुक्रवार को होने वाले पहले टी20 मैच को आप कब-कहां और कैसे देख सकेंगे इसको लेकर आपके मन में कई सारे सवाल चल रहे होंगे। लेकिन, हम आपको बता दें कि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Fan Code App पर होगी। वहीं ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। जो डीडी स्पोर्ट्स पर प्रसारित किया जाएगा। वहीं इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग Fan Code एप पर आप आराम से देख सकते हैं।

पहले T20 मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पहले T20 मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पहले T20 मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतीय क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम: शाई होप, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन (कप्तान), काइल मेयर्स, रोवमैन पॉवेल, कीसी कार्टी, जेसन होल्डर, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ।

Tags: IND vs WI 1st T20, टीम इंडिया, भारत बनाम वेस्टइंडीज,