IND vs WI: भारत के खिलाफ पहले टी20 में वेस्टइंडीज के ये दो बिग हिटर बल्लेबाज़ करेंगे पारी की शुरुआत, दोनों है ज़बरदस्त फॉर्म में

By Akash Ranjan On July 29th, 2022
कैरेबियाई टीम के लिए ये खिलाड़ी कर सकते हैं पारी की शुरुआत

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 29 जुलाई को टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs WI 1st T20) खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 8 बजे से ब्रायन लारा स्टेडियम (Brian Lara Cricket Academy), त्रिनिदाद में खेला जाएगा। वनडे सीरीज में ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया (Team India) की नजरें अब वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज पर टिकी है।

वेस्टइंडीज अब लगातार 9 वनडे मैच में हार गए हैं। हालांकि वेस्टइंडीज टी20 फॉर्मेट में वापसी करने के लिए पूरी तैयारी के साथ उतरेगी। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए बताते है विंडीज और भारत के बीच खेले जाने वाला पहला टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज की सलामी जोड़ी कैसी होगी।

टी20 सीरीज में ODI सीरीज का बदला लेना चाहेगी वेस्टइंडीज

टी20 सीरीज में ODI सीरीज का बदला लेना चाहेगी वेस्टइंडीज

भारत (WI vs IND) के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली 3-0 से शिकस्त के बाद निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) की कप्तानी में वेस्टइंडीज पलटवार करने से बिल्कुल नहीं चूकेगी। इस हार का बदला टी20 सीरीज में लेने की मेजबान टीम पूरी कोशिश करेगी। खास बात ये है कि विंडीज टीम में हिटिंग बल्लेबाजों कमी नहीं है, जो टी20 के लिहाज से पूरी दुनिया में अलग-अलग कारनामों के लिए मशहूर हैं। इनमें बड़े-बड़े शॉट लगाने की काबिलियत है।

वेस्टइंडीज टीम के निचले क्रम के बल्लेबाजों में भी गेम पलटने की काबिलियत है, जो कभी भी अकेले की बदौलत मैच जिता सकते हैं। ऐसे में इन्हें किसी भी परिस्थिति में कम नहीं आंका जा सकता है। अगर जीत हासिल करनी है तो दोनों ही टीमों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

पहले टी20 में वेस्टइंडीज के ये दो खिलाड़ी करेंगे पारी का आगाज

पहले टी20 में वेस्टइंडीज के ये दो खिलाड़ी करेंगे पारी का आगाज

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की तरफ से पहले टी20 मैच में काइल मेयर्स (Kyle Mayers) और ब्रैंडन किंग (Brandon King) ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। टी20 में विंडीज के इन दोनों बल्लेबाजों को सबसे खतरनाक माना जाता है। टीम के पास बिग हिटर के तौर पर ब्रेंडन किंग मौजूद हैं, जो बीते कुछ समय से विंडीज टीम के लिए ओपनिंग बल्लेबाज़ की भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में किंग ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में 57 रन की शानदार पारी खेली थी।

वहीं, ब्रेंडन किंग के जोड़ीदार के तौर पर दूसरे छोर से काइल मेयर्स उनका साथ देते नजर आ सकते हैं। विंडीज टीम के 33 वर्षीय बल्लेबाल अब तक 10 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 214 रन दर्ज हैं। काइल मेयर्स अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। मेयर्स के पास बड़े शॉट खेलने की क्षमता है। ऐसे में, भारतीय गेंदबाजों को इन दोनों बल्लेबाजों से सतर्क रहना होगा।

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11

वेस्टइंडीज टीम: काइल मेयर्स, बैंडन किंग, शरमार्ह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान एवं विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वॉल्श जूनियर, डोमिनिक ड्रेक, अल्जारी जोसेफ, आकील होसेन, ओबेड मैककॉय

Tags: IND vs WI 1st T20, वेस्टइंडीज, सलामी जोड़ी,
Exit mobile version