IND vs WI: प्लेयर ऑफ़ द मैच दिनेश कार्तिक ने रोहित-द्रविड़ पर दिया बड़ा बयान, अपनी पारी पर कहा “ये प्रैक्टिस के साथ आता…’

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 29 जुलाई को टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs WI 1st T20) शाम 8 बजे से ब्रायन लारा स्टेडियम (Brian Lara Cricket Academy), त्रिनिदाद में खेला गया। टॉस जीतकर निकोलस पूरन ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 190 रन बनाये।
जवाब में 191 रनो का पीछा करने उतरी मेज़बान टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर महज 122 रन ही बना सकी और टीम इंडिया 68 रनो से मैच जीत गई, जिससे भारत ने 5 टी 20 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को प्लेयर ऑफ़ द मैच से नवाज़ा गया।
दिनेश कार्तिक ने रोहित-द्रविड़ को लेकर दिया बड़ा बयान

दिनेश कार्तिक ने रोहित-द्रविड़ को लेकर दिया बड़ा बयान
दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने टीम के लिए विस्फोटक पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 190 तक पहुंचाया। दिनेश ने 14 गेंदों में 41 रन की नाबाद पारी खेली। ऐसे प्रदर्शन के बाद दिनेश को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। खिताब हासिल करने के बाद दिनेश ने टीम के कप्तान और कोच की तारीफ करते हुए पोस्ट मैच सेरेमनी में कहा,
“यह ऐसी पिच थी जिस पर बल्लेबाजी करना कोई आसान काम नहीं था। लेकिन यह एक बहुत ही दिलचस्प मुकाबला रहा। आपको कोच और कप्तान के समर्थन की जरूरत है और इससे वास्तव में मदद मिली। विकेट को एक्सेस करना महत्वपूर्ण है। साथ ही यह भी जानना जरूरी है कि आपको किस तरह के शॉट खेलने हैं और यह अभ्यास के साथ आता है।”
ऐसे जीती टीम इंडिया

ऐसे जीती टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम टॉस हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ सूर्यकुमार यादव पारी का आगाज करने के लिए आए थे। लेकिन वे कुछ खास नहीं कर पाए। रोहित शर्मा ने 64 रनों की शानदार पारी खेली और अंत में दिनेश कार्तिक ने विस्फोटक अंदाज में 41 रन बनाकर भारत को 190 तक पहुंचाया।
190 रनों के विशालकाय लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज टीम शुरुआत से ही बैकफुट पर नजर आई। भारत के संयुक्त गेंदबाजी प्रहार ने मेजबानों को किसी भी मौके पर रनचेज में बने रहने का मौका नहीं दिया। रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट अपने खाते में जोड़े। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला। जिसके चलते विंडीज सिर्फ 122 और टीम इंडिया ने 68 रनों से मुकाबला जीता।
Tags: IND vs WI 1st T20, दिनेश कार्तिक, प्लेयर ऑफ़ द मैच, भारत बनाम वेस्टइंडीज,