IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच कब कहां और कितने बजे देखें ? जानिए रोमांच मैच लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 29 जुलाई को टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs WI 1st T20) खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 8 बजे से ब्रायन लारा स्टेडियम (Brian Lara Cricket Academy), त्रिनिदाद में खेला जाएगा। वनडे सीरीज में ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया (Team India) की नजरें अब वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज पर टिकी है।
वेस्टइंडीज अब लगातार 9 वनडे मैच में हार गए हैं। हालांकि वेस्टइंडीज टी20 फॉर्मेट में वापसी करने के लिए पूरी तैयारी के साथ उतरेगी। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए बताते है विंडीज और भारत के बीच खेले जाने वाला पहला टी20 मुकाबला कब, कहां खेला जाएगा और इस मैच को कैसे देखा जा सकता है?
कप्तान हिटमैन जीत के सिलसिले को रखना चाहेगे बरकरार

कप्तान हिटमैन जीत के सिलसिले को रखना चाहेगे बरकरार
भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच होने वाले पहले टी20 मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वनडे सीरीज में मिली जीत की लय को आगे भी बरकरार रखना चाहेंगे। इस मुकाबले में हिटमैन एक मजबूत स्ट्रैटजी के साथ उतरेंगे, ताकि विजय आगाज कर सकें। दिलचस्प बात तो ये है कि वेस्टइंडीज का पहले टी20 मैच में भारत की मुख्य टीम से सामना होने वाला है।
अभी तक हिटमैन, पंत, पांड्या और जडेजा जैसे प्लेयर इस वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में मेजबान के लिए चुनौतियां कम होने के बजाय और बढ़ने वाली है। हालांकि निकोलस पूरन एंड कंपनी 3-0 से एकदिवसीय सीरीज में हार का बदला जरूर लेना चाहेगी। लेकिन, यह इतना आसान नहीं होने वाला है।
भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा?
IND vs WI के बीच पहला टी20 मैच 27 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे, ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद में खेला जाएगा।
IND vs WI के बीच पहला टी20 मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?
भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 का लाइव टेलीकास्ट डीडी स्पोर्ट्स पर होगा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग Fan Code App पर होगी। 5 मैचों की टी20 सीरीज का टेलीकास्ट भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगा, जो की डीडी स्पोर्ट्स पर प्रसारित होंगे। वहीं इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग Fan Code एप पर भी देखी जा सकेगी।
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज: निकोलस पूरन (कप्तान), शमर ब्रूक्स, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, कीसी कार्टी, काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शाई होप, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स।
Tags: IND vs WI 1st T20, भारत बनाम वेस्टइंडीज, लाइव टेलीकास्ट,