IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच लाइव मैच अब सोनी, हॉटस्‍टार पर नहीं बल्कि इस चैनल पर होगा टेलीकास्ट, जानिए पूरी डिटेल्स

By Akash Ranjan On July 22nd, 2022
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच लाइव मैच अब सोनी, हॉटस्‍टार पर नहीं बल्कि इस चैनल पर होगा टेलीकास्ट, जानिए पूरी डिटेल्स

भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच शुक्रवार से वनडे सीरीज का पहला मुक़ाबला (IND vs WI 1st ODI) कल क्वींस पार्क ओवल (Queens Park Oval) में भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम मंगलवार को चार्टर्ड प्लेन से त्रिनिदाद पहुंची थी। वनडे सीरीज से कुछ सीनियर खिलाडियों को आराम दिया गया है।

उनमें रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli), ऋषभ पंत (Risabh Pant), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) शामिल हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन (Shikhar Dhawan) टीम की कमान संभाल रहे हैं तो वही वेस्टइंडीज टीम के कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) हैं। वहीं, इस मैच का प्रसारण कब और कहाँ किया जायेगा? आइये जानते हैं।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच कब और कहाँ देख हैं लाइव मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच कब और कहाँ देख हैं लाइव मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच कब खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच शुक्रवार 22 जुलाई को खेला जाएगा।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्‍पेन में स्थित क्‍वीन्‍स पार्क मैदान पर खेला जाएगा।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारतीय समयानुसार वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मैच शाम सात बजे शुरू होगा।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच किस चैनल पर देखा जा सकता है?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच आप डीडी स्‍पोर्ट्स 1.0 (DD Sports 1.0) पर देख सकते हैं।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच मोबाइल पर फैनकोड एप (FanCode App) के माध्‍यम से देख सकते हैं।

दोनों टीमों का वनडे स्क्वॉड

दोनों टीमों का वनडे स्क्वॉड

भारत: शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, और अर्शदीप सिंह।

दोनों टीमों का वनडे स्क्वॉड

वेस्टइंडीज: निकोलस पूरन (कप्तान), शाई होप (उप-कप्तान), शमर ब्रूक्स, कीसी कार्टी, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडकेश मोती, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल और जेडन सील्स।

Tags: IND vs WI, भारत और वेस्टइंडीज, लाइव मैच,
Exit mobile version