IND vs WI: शिखर धवन के कप्तान बनकर मैदान पर उतरते ही भारतीय टीम ने अपने नाम किया यह अनचाहा रिकॉर्ड

शिखर धवनः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आज 22 जुलाई से वेस्टइंडीज का दौरा (WEST INDIES TOUR) शुरू कर रही हैं, जिसमें टीम वनडे और टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 22 जुलाई को कवीन पार्क ओवल स्टेडियम (QUEEN’S PARK OVAL STADIUM) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जा रहा हैं। वनडे सीरीज में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) भारत की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे है।
वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) ने पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाजी का न्यौता दिया हैं। आज इस मैच में शिखर धवन के कप्तान बनकर उतरते ही भारतीय टीम के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। आइए आपको उस रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।
शिखर धवन के कप्तान बनते ही भारत बनाएगी वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने जब से टीम की कप्तानी छोड़ी हैं, तब से ही भारत हर सीरीजों में अलग-अलग कप्तानों के साथ नजर आ रही हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) को विराट की जगह कप्तान तो नियुक्त किया गया हैं। लेकिन खुद कप्तान कई सीरीजों में आराम के चलते बाहर रहते हैं, जिसकी वजह से किसी और को टीम का कप्तान बना दिया जाता हैं। आईपीएल के बाद साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में केएल राहुल (KL RAHUL) को कप्तानी मिली थी, पर वो चोट के कारण बाहर गए जिसके बाद ऋषभ पंत ने कप्तानी का जिम्मा संभाला।
आयरलैंड दौरे में भारत फिर एक बाद नए कप्तान के साथ नजर आयी, इस दौरे में इस वक्त शानदार प्रदर्शन में चल रहे हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) को जिम्मेदारी मिली थी। भारत का इंग्लैंड दौरा काफी ज्यादा शानदार गया हैं। इस दौरे में भारत पहले टेस्ट मैच खेलती नजर आई थी, लेकिन इस टेस्ट मैच के पहले रोहित शर्मा कोरोना के कारण बाहर हो गए।
जिसके बाद जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) को भारत का कप्तान नियुक्त किया गया। आज से शुरू हो रहे वेस्टइंडीज दौरे में रोहित शर्मा एक बार फिर बाहर हैं, जिसके कारण शिखर धवन को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया हैं। शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) भारत की कप्तानी करने वाले इस साल के सातवें कप्तान होंगे। भारत एक साल में अब तक 7 कप्तान के साथ नजर आ चुकी हैं। इस रिकॉर्ड से भारत ने श्रीलंका की बराबरी कर ली हैं।
साल 2017 में श्रीलंका ने किया था यह कारनामा
एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा बार कप्तान बदलने वाली टीमों में श्रीलंका (SRILANKA) टीम का नाम सबसे पहले आता हैं। श्रीलंकाई टीम ने साल 2017 में 7 कप्तान बनाए थे। जिसके बाद जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) , इंग्लैंड (ENGLAND) और आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) जैसी टीमें एक कैलेंडर वर्ष में 6 कप्तान इस्तेमाल कर चुकी हैं।
भारत ने इस साल 2022 में अब तक 7 कप्तान के साथ नजर आ चुकी हैं। अगर भारतीय टीम इस साल के साथ आगे बढ़कर एक और नए कप्तान के साथ उतरी ते भारतीय टीम श्रीलंका का रिकॉर्ड तोड़कर एक साल में सबसे ज्यादा बार कप्तान बदलने वाली टीम का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी।
Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन,