IND vs SL: एशिया कप की दो सबसे सफल टीमों के बीच धमाकेदार जंग का होगा आगाज, जानें कैसा रहेगा पिच का हाल

भारत बनाम श्रीलंकाः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के सुपर-4 स्टेज का तीसरा मुकाबला भारत (INDIA) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच 6 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम जो अपना पिछला मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) से 5 विकेट से हार कर आ रही हैं। वहीं श्रीलंकाई टीम ने अपने पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) को 4 विकेट से शिकस्त दी थी।
भारत और श्रीलंका दोनों एशिया कप 2022 में पहली बार टकराने के लिए तैयार हैं। आपकों बतां दें भारत और श्रीलंका दोनों एशिया कप की सबसे सफल टीमें हैं। भारत ने 7 बार तो वहीं श्रीलंका ने 5 बार खिताब अपने नाम किया हैं।
श्रीलंकाई टीम की बल्लेबाजी क्रम में बहुत गहराई हैं और एक ओर भारतीय टीम इस वक्त अपने गेंदबाजी क्रम से स्ट्रगल करते हुए नजर आ रही हैं। भारतीय टीम के लिए अब यहां से हर मैच जीतना काफी ज्यादा महत्व हैं। आइए भारत बनाम श्रीलंका के इस अहम मैच में पिच का हाल कैसा रहेगा, आइए पिच रिपोर्ट जानते हैं।
भारत बनाम श्रीलंका पिच रिपोर्ट
एशिया कप 2022 के सुपर-4 स्टेज तीसरा मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका के बीच 6 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। इसी पिच पर भारत ने अपना पिछला मुकाबला पाकिस्तान से 5 विकटों से हारा था। अब तक श्रीलंका और भारत के बीच 25 अंतराष्ट्रीय टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें से भारत ने 17 और श्रीलंकाई टीम ने 7 जीते हैं।
हमने पिछले मुकाबले में देखा की दुबई की पिच पर पहली पारी और दूसरी पारी दोनों में ही अच्छी बल्लेबाजी हो रही हैं। इस पिच 170-180 अमूमन बन सकते हैं। दुबई की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों के पक्ष में होती है और मैच के आगे बढ़ने पर बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। पेसर अच्छी उछाल और गति से लाभ उठा सकते हैं जो सतह प्रदान करता है और पहले विकेट लेता है।
पारी की शुरुआत में बल्लेबाजों को सतर्क रहना होगा। स्पिन के ओवर महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि पिच एक अच्छा टर्न देती है। दुबई में हाल ही में यह देखा गया है कि कुल का पीछा करने वाली टीमों को बचाव पक्ष की तुलना में अधिक सफलता मिली है। ओस का असर यहां के खेलों के नतीजों पर भी पड़ता है, इसलिए भारत बनाम श्रीलंका के मैच में कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुन सकते हैं।
भारत और श्रीलंका संभावित प्लेइंग 11
भारतीय टीम– रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, रविचंद्रन अश्विन, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।
श्रीलंकाई टीम– पाथुम निशांका, कुश्ल मेंडिस, चरिथ असलांका, धनुष्का गुनाथाल्का, भानुका राजपक्षा, दसुन शनाका (कप्तान), चमिका करूनार्तने, वानिंदु हसरंगा, महिश ठीकासाना, असिथा फर्नेडो, दिलशान मधुशंका।
Tags: एशिया कप 2022, दसुन शनाका, भारत बनाम श्रीलंका, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,