IND vs SA: भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच पहले टी-20 मैच में क्या पार होगा 200 का आंकड़ा, जाने क्या कहती हैं पिच रिपोर्ट

By Twinkle Chaturvedi On June 9th, 2022
IND vs SA: भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच पहले टी-20 मैच में क्या पार होगा 200 का आंकड़ा, जाने क्या कहती हैं पिच रिपोर्ट

भारत (INDIA)  और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) एक-दूसरे के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। सीरीज का पहला मैच 9 जून को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम (ARUN JAITLEY STADIUM)  में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह कुछ बड़े चेहरे इस सीरीज में आराम दिया गया हैं।

केएल राहुल (KL RAHUL)  भारतीय टीम की अगुवाई करते नज़र आने वाले थे लेकिन सीरीज के पहले मैच से पहले ही वो चोटिल हो जाने की वजह से वो सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह ऋषभ पंत कप्तानी की कमान संभालते दिखेंगे। इंडिया और साऊथ अफ्रीका के बीच होने वाले पहले टी-20 में आइए जानते हैं कैसा रहेगा पिच का हाल-

भारत बनाम साऊथ अफ्रीका पिच रिपोर्ट

भारत और साऊथ अफ्रीका 9 जून से पांच मैचों की टी-20 खेलना शुरू करेगी। टी-20 विश्व कप 2021 के बाद पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने आने वाली हैं। पहला टी-20 का मैच 9 जून को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी होती है। लेकिन यहां की बाऊंड्री बड़ी नहीं हैं और आउटफील्ड अक्सर तेज रहती है। इसलिए, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 170 के आसपास के क्षेत्र में कुल स्कोर करने और पीछा करने वाली टीम को चुनौती देने के लिए उत्सुक होगी।

इस मैदान में पहली इनिंग का औसतम स्केर 159 हैं। और इस मैदान में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम के रिकॉर्ड ज्यादा अच्छे हैं। दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर जीतने का रिकॉर्ड इस मैदान में 60 प्रतिशत हैं।  स्पिनर गेंदबाजों को इस पिच में तेज गेंदबाजों के मुकाबले ज्यादा मदद मिलेगी। भारत अगर इस मैदान में टॉस जीतती हैं तो उन्हें पहले गेंदबाजी चुननी चाहिए। फिर साऊथ अफ्रीका को कम के स्कोर पर रोकने का प्लान बनाना चाहिए।

भारत और साऊथ अफ्रीका संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम: ऋतुराज गायवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।

दक्षिण अफ्रीका टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रस्सी वैन डेर डूसन, एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड मिलर, ड्वेन प्रीटोरियस, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, एनरिक नॉर्टजे।

Tags: केएल राहुल, टेम्बा बवुमा, भारत बनाम साउथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम,
Exit mobile version