IND vs SL: एशिया कप में मुँह की खाने पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों से ज़्यादा टीम मैनेजमेंट की गलती, जानिए वज़ह

By Akash Ranjan On September 7th, 2022
IND vs SL: एशिया कप में मुँह की खाने पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों से ज़्यादा टीम मैनेजमेंट की गलती, जानिए वज़ह

भारत को एशिया कप-2022 (Asia Cup) में बीते रविवार को पाकिस्तान के हाथों हार मिली थी। इस हार के बाद उसे मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ किसी भी हालत में मैच जीतना था, लेकिन टीम इंडिया (Team India) नाकाम रही और श्रीलंका ने उसे रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया। इस हार के बाद टीम इंडिया की फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है।

भारत ने इस मैच में आखिरी तक लड़ाई लड़ी लेकिन वो जीत हासिल करने में सफल नहीं रही। इस मैच में टीम के खिलाडियों के साथ साथ टीम मैनेजमेंट की भी बहुत बड़ी गलती रही। जितना दोष खिलाडियों को दिया जा रहा उससे ज़्यादा बड़ी गलती टीम मैनेजमेंट की है। कैसे है आइये जानते है।

टीम इंडिया के खिलाड़ियों से ज़्यादा टीम मैनेजमेंट की गलती

शुरुआत से शुरु करते है जब टीम मैनेजमेंट ने एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम की घोषण की। यही से सबसे बड़ी चुकी सामने आई। टीम इंडिया के सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का चोट की वजह से बाहर होना। इसके बाद 15 खिलाडियों की टीम तैयार की गई जिसमे से मात्र 3 तेज़ गेंदबाज़ को शामिल किया गया।

उसमे से भी दो एक ही तरह के गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को अर्शदीप सिंह (Arsh Deep Singh) और तीसरा आवेश खान (Avesh Khan)

एशिया कप के पहले मुकाबले से ही पता चल रहा था कि टीम को एक तेज़ गति का गेंदबाज़ चाहिए लेकिन आवेश खान को लगातार ख़राब प्रदर्शन के बावजूद टीम में रखा गया। अब जब आवेश खान बीमार हो गए तब असली कमज़ोरी सामने आ गई। अब टीम के पास कोई मुख्य गेंदबाज़ बचा ही नहीं। मात्र दो तेज़ गेंदबाज़ो के भरोसे रह गई टीम इंडिया। जबकि इन फॉर्म मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) या दीपक चाहर (Deepak Chahar) को शामिल किया जाना चाहिए था।

रविंद्र जडेजा की जगह दीपक हूड्डा को लेना

इसके बाद रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का चोटिल होना उनकी जगह पर दीपक हूड्डा (Deepak Hooda) को टीम में शामिल करना ऑल राउंडर की भूमिका में लेकिन उनसे दो मैचों में एक भी मैच में गेंदबाज़ी न कराना, अगर दीपक से गेंदबाज़ी करानी ही नहीं तो तो टीम में इन फॉर्म दिनेश कार्तिक को रखा जा सकता था। वैसे भी दीपक हूड्डा के प्रदर्शन को देखे तो आयरलैंड दौरे के बाद से कभी भी वो लय में नहीं दिखे है। आवेश खान की तरह दीपक हूड्डा के भी टीम में रहने पर अब सवाल उठना लाज़मी है।

दीपक हूड्डा की जगह टीम में अक्षर पटेल (Axar Patel) को प्लेइंग XI में शामिल किया जाना चाहिये था। इसकी दो वजह है एक तो टीम को लेफ्ट हैंड बैटर और लेफ्ट आर्म स्पिनर गेंदबाज़ मिल जाता। अक्षर पटेल की दीपक हूड्डा के प्रदर्शन से देखे को अक्सर पटेल ने पिछले 2 -3 सीरीज में दीपक से अच्छा प्रदर्शन किया है।

अगर दीपक के सिर्फ एक आयरलैंड दौरे पर शतक को छोड़ दें तो वे टीम इंडिया में जगह पाने के बिलकुल भी हकदार नहीं है। अक्षर पटेल को टीम में लेने से एक और ये फायदा होता की आप लेफ्ट हैंड ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के बजाय दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को ले सकते थे। जडेजा के जाने के बाद पंत को सिर्फ लेफ्ट हैंड बैटर की वजह से टीम में शामिल किया गया था। नहीं तो दिनेश कार्तिक की असली हक़दार है टीम में।

ऐसा रहा मैच का हाल

भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच आज यानी मंगलवार 6 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में सुपर 4 का तीसरा मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया (Team India) के लिए इस करो या मरो मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया (Team India) ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुक्सान पर 173 रन बनाये। जिसके जवाब श्रीलंका की टीम ने ओवर में रन बना कर मैच जीत लिया। इसी के साथ इस एशिया कप 2022 (Asia Cup) में टीम इंडिया का सफर अब लगभग समाप्त हो गया। और इस मैच को जीत कर श्रीलंका अब सीधा फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन चुकी है।

Tags: एशिया कप, टीम इंडिया, टीम मैनेजमेंट,
Exit mobile version