IND vs SL, STAT: फाइनल मुकाबले में बने 11 बहुत बड़े रिकॉर्ड, सुपरस्टार सूर्यकुमार यादव ने लगा दी रिकॉर्ड्स की लाइन

By Aditya tiwari On January 7th, 2023
सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव: सौराष्ट्र क्रिकेट एसोशियसन स्टेडियम राजकोट में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला गया. जिसमें भारतीय टीम ने टॉस जीत बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद भारतीय टीम ने 5 विकेट गंवाकर 228 रन 20 ओवरों में बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दासुन शनाका की टीम नहीं कर सकी और 91 रनों से मुकाबला हार गई. इस मैच में कुल 11 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. सूर्यकुमार यादव ने रिकॉर्ड्स की लाइन लगा दी है.

मुकाबले में बने 11 बड़े रिकॉर्ड, सूर्यकुमार यादव ने लगा दी रिकॉर्ड्स की लाइन

1. भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच अब तक 29 मैच खेले गए हैं. जिसमें 19 मैच भारतीय टीम ने जीते तो वहीं 9 मैच लंकन टीम ने जीते हैं. वहीं 1 मैच बेनतीजा रहा है.

2. हार्दिक पांड्या ने 3 टी20 सीरीज बतौर कप्तान खेला है और सभी में उन्होंने जीत दर्ज की है.

3. सूर्यकुमार यादव ने आज अपने टी20 करियर का तीसरा शतक लगाया है.

4. टी20i में एक विरोधी के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत
29 मैचों में 19 जीत, Ind vs SL
29 में 19: इंग्लैंड बनाम पाक (सुपर ओवर में एक जीत)
29 में 18: पाक बनाम न्यूजीलैंड
25 में 17: इंड बनाम वेस्टइंडीज

5. भारतीय टीम ने लगातार 11वीं टी20 सीरीज अपने नाम कर लिया है. जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है.

6. शीर्ष 7 में कम से कम 30 पारियों में बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी के लिए सबसे कम T20I बल्लेबाजी औसत: अविष्का फर्नांडो (11.62)

7.सूर्यकुमार यादव टी20I शतक
117(55) बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम जुलाई 2022
111 * (51) बनाम न्यूजीलैंड, माउंट माउंगानुई नवंबर 2022
112*(51) बनाम श्रीलंका, राजकोट जनवरी 2023

8. शीर्ष 7 में कम से कम 30 पारियों में बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी के लिए सबसे कम T20I बल्लेबाजी SR: अविष्का फर्नांडो (94.13)

9. भारत के लिए सबसे तेज टी20 शतक (गेंदों का सामना)
35 रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका इंदौर 2017
45 सूर्यकुमार यादव बनाम श्रीलंका राजकोट 2023*
46 केएल राहुल बनाम वेस्टइंडीज लॉडरहिल 2016
48 सूर्यकुमार यादव बनाम इंग्लैंड नॉटिंघम 2022
49 सूर्यकुमार यादव बनाम न्यूजीलैंड माउंट माउंगानुई 2022
* सूर्यकुमार यादव ओपनिंग स्लॉट के बाहर तीन T20I शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने

10. युजवेंद्र चहल ने टी20आई करियर में अपने 90 विकेट हासिल किए हैं. वो भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा टी20आई विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से पहले गेंदबाज बन गए हैं. भुवनेश्वर कुमार ने भी 90 विकेट हासिल किए हैं.

11. सूर्यकुमार यादव ने आज टी20आई करियर में अपने 1500 रन पूरे कर लिए हैं.

Tags: दासुन शनाका, भारत बनाम श्रीलंका, युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार यादव,
Exit mobile version