IND vs SL: भारत को धूल चटाकर फाइनल में जगह पक्की करने दसुन शनाका इन धुरंधरों पर दिखाएंगे भरोसा, ऐसी होगी प्लेइंग 11

दसुन शनाकाः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के सुपर-4 स्टेज का तीसरा मुकाबला भारत (INDIA) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच 6 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। श्रीलंकाई टीम ने अपने पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) को 4 विकेट से शिकस्त दी थी।
भारत और श्रीलंका दोनों एशिया कप 2022 में पहली बार टकराने के लिए तैयार हैं। आपकों बता दें भारत और श्रीलंका दोनों एशिया कप की सबसे सफल टीमें हैं। भारत ने 7 बार तो वहीं श्रीलंका ने 5 बार खिताब अपने नाम किया हैं।
श्रीलंकाई टीम की बल्लेबाजी क्रम में बहुत गहराई नजर आ रही हैं। कप्तान दसुन शनाका (DASUN SHANAKA) भारत के खिलाफ मुकाबला जीत कर फाइनल में जगह पक्की करने की ओर जाना चाहेंगे। लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबला इतना भी ज्यादा आसान भी नहीं रहेगा। आइए आपको श्रीलंका की प्लेइंग 11 कैसी रहेगी इसके बारे में बताते हैं-
श्रीलंका की टॉप ऑर्डर
एशिया कप 2022 के सुपर-4 के पहले मुकाबले में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने शानदार तरीके से 175 रनों का लक्ष्य पीछा कर लिया था। कप्तान दसुन शनाका (DASUN SHANAKA) के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया था। लक्ष्य का पीछा और मैच जीतने में सबसे बड़ी भूमिका ओपनिंग बल्लेबाजों ने निभाई थी।
भारत के खिलाफ भी टीम अपने ओपनिंग जोड़ी से शानदार शुरूआत करना चाहेगी। श्रीलंका के ओपनिंग बल्लेबाज पाथुम निशांका (PATHUM NISHANAK) और कुश्ल मेंडिस (KUSAL MENDIS) के बीच पिछले मैच में 62 रनों की शानदार साझेदारी हुई थी। कुश्ल मेंडिस ने 36 रन और पाथुम निशाकां ने 35 रनों की शानदार पारी खेली थी।
टीम भारत के खिलाफ भी इसी ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरती नजर आएगी। नंबर-3 पर चरिथ असलांका (CHARITH ASLANKA) नजर आएंगे। नंबर-4 पर धनुष्का गुनाथािल्का (DANUSHAKA GUNATHILAKA) नजर आएंगे, धनुष्का ने पिछले मैच में 33 रनों की धुआंधार पारी खेल थी।
कप्तान दसुन शनाका और राजपक्षा के ऊपर रहेगी फिनिशिंग की जिम्मेदारी
नंबर-5 की जिम्मेदारी कप्तान दसुन शनाका (DASUN SHANAKA) के कंधों पर रहेगी। कप्तान दसुन शनाका अपनी टीम के लिए सबसे अहम खिलाड़ी हैं। भारतीय गेंदबाज अपने शानदार गेंदबाजी से श्रीलंका के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ते हुए नजर आ सकते हैं, ऐसे में कप्तान को आगे आकर अपनी कप्तानी पारी खेलनी होगी।
नंबर-6 की भनुका राजपक्षा (BHANUKA RAJPAKSA) की होगी, भनुका पिछले मैचों में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आए हैं। भारत के खिलाफ भी उनका खेमा उनसे यही उम्मीद कर रहा होगा। इस तरह दसुन शनाका और भनुका के ऊपर श्रीलंका को शानदार फिनिशिंग भारत के खिलाफ देने की सबसे बड़ी चुनौती होगी।
श्रीलंकाई गेंदबाज जो करते नजर आएंगे भारत पर वार
श्रीलंकाई टीम की गेंदबाजी पिछले मैच में अच्छी ही नजर आई थी। वानिंदु हसरंगा (WANINDUA HASRANGA) खासकर अपनी टीम के लिए सबसे अहम गेंदबाज हैं। उनके ऊपर जिम्मेदारी रहेगी कि वो अपनी टीम को विकेट निकाल के दे पाए। चमिका करूनारत्ने (CHAMIKA KARUNARATNE) जो पिछले मैचों में गेंद और बल्ले दोनों से अपना गेम दिखाते नजर आए हैं।
भारत के खिलाफ मैच में श्रीलंकाई टीम को इस खिलाड़ी से भी काफी उम्मीद होगी। महिश ठीकसाना (MAHEESH THEEKSHANA), असिथा फर्नेडो (ASITHA FERNANDO), दिलशन मधुशंका (DILSHAN MADHUSHANKA) और कप्तान दसुन शनाका तेज गेंदबाजी में भारत के खिलाफ अपना कहर बरपाते हुए नजर आएंगे।
भारत के खिलाफ श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11
पाथुम निशांका, कुश्ल मेंडिस, चरिथ असलांका, धनुष्का गुनाथिल्का, भानुका राजपक्षा, दसुन शनाका (कप्तान), चमिका करूनारत्ने, वानिंदु हसरंगा, महिश ठीकासाना, दिलशन मधुशंका, असिथा फर्नेडो।
Tags: एशिया कप 2022, दसुन शनाका, भारत बनाम श्रीलंका,