IND vs SL: श्रीलंका की ओपनिंग जोड़ी बन सकती हैं भारत की सबसे बड़ी विलेन, जल्द खोजना होगा तोड़ वर्ना इनके कहर से बचना हैं नामुमकिन

By Twinkle Chaturvedi On September 6th, 2022
IND vs SL: श्रीलंका की ओपनिंग जोड़ी बन सकती हैं भारत की सबसे बड़ी विलेन, जल्द खोजना होगा तोड़ वर्ना इनके कहर से बचना हैं नामुमकिन

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के सुपर-4 स्टेज का तीसरा मुकाबला भारत (INDIA) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच 6 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। श्रीलंकाई टीम ने अपने पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) को 4 विकेट से शिकस्त दी थी।

भारत और श्रीलंका दोनों एशिया कप 2022 में पहली बार टकराने के लिए तैयार हैं। आपकों बतां दें दोनों एशिया कप की सबसे सफल टीमें हैं। भारत ने 7 बार तो वहीं श्रीलंका ने 5 बार खिताब अपने नाम किया हैं।

श्रीलंकाई टीम की बल्लेबाजी क्रम में बहुत गहराई नजर आ रही हैं। कप्तान दसुन शनाका (DASUN SHANAKA) भारत के खिलाफ मुकाबला जीत कर फाइनल में जगह पक्की करने की ओर जाना चाहेंगे। लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबला इतना भी ज्यादा आसान भी नहीं रहेगा। आइए आपको टीम की ओपनिंग जोड़ी क्या रहेगी, इसके बारे में बताते हैं-

भारत के खिलाफ श्रीलंका की ओपनिंग जोड़ी

श्रीलंकाई टीम अपने पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह जैसे पिच पर 175 रनों का लक्ष्य पीछा कर लिया था। कप्तान दसुन शनाका (DASUN SHANAKA) के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया था। लक्ष्य का पीछा और मैच जीतने में सबसे बड़ी भूमिका ओपनिंग बल्लेबाजों ने निभाई थी।

ओपनिंग बल्लेबाज पाथुम निशांका (PATHUM NISHANAK) और कुश्ल मेंडिस (KUSAL MENDIS) के बीच पिछले मैच में 62 रनों की शानदार साझेदारी हुई थी। कुश्ल मेंडिस ने 36 रन और पाथुम निशाकां ने 35 रनों की शानदार पारी खेली थी। भारतीय गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई टीम को दुबई की पिच पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं।

ऐसे में टीम के ओपनिंग बल्लेबाजों का चलना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। भारत के खिलाफ भी टीम अपने ओपनिंग जोड़ी के द्वारा शानदार शुरूआत करना चाहेगी। टीम भारत के खिलाफ भी इसी ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरती नजर आएगी। दोनों खिलाड़ियों के ऊपर काफी सारी जिम्मेदारी रहने वाली हैं। क्योंकि यह साझेदारी ही टीम को आधा उत्तर दे देगी की वह भारत के खिलाफ मैच में खड़े हो पाएंगे या फिर नहीं।

भारत के खिलाफ श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11

पाथुम निशांका, कुश्ल मेंडिस, चरिथ असलांका, धनुष्का गुनाथाल्का भानुका राजपक्षा, दसुन शनाका (कप्तान), चमिका करूनार्तने, वानिंदु हसरंगा, महिश ठीकासाना, असिथा फर्नेडो, दिलशान मधुशंका।

Tags: एशिया कप 2022, भारत बनाम श्रीलंका, श्रीलंका क्रिकेट टीम,
Exit mobile version