रोहित शर्मा ने अपने रो रहे छोटे फैन पर दिखाया प्यार, कहा- मोटे-मोटे गाल हैं तेरे

IND vs SL: रोहित शर्मा ने अपने रो रहे छोटे फैन पर दिखाया प्यार, कहा- मोटे-मोटे गाल हैं तेरे, वीडियो हो गया वायरल

रोहित शर्मा

टीम इंडिया के क्रिकेट स्टार्स जितना प्यार मैदान में खेलते हुए फैंस से पाते हैं, उतना ही फैंस के साथ रहकर उनको अपनेपन का एहसास दिलाते हैं। टीम इंडिया प्लेयर्स फिलहार असम के गुवाहाटी शहर में श्रीलंका के साथ वनडे सीरीज खेलने पहुंचे हैं। मैच से पहले रोहित शर्मा अपने फैंस के साथ मिलते नजर आए। इस दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। रोहित शर्मा ने अपने एक नन्हें से फैन को चुप कराया और कुछ ऐसा बोला जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आइए आपको बताते हैं पूरी खबर….

रोहित शर्मा ने नन्हें फैन को कराया चुप

रोहित शर्मा मैच से पहले अपने फैंस से मिल रहे थे। इस एक 10-15 वर्ष का लड़का भी था, जो फूट-फूटकर रो रहा था। तब रोहित शर्मा ने उस लड़के को चुप कराया, उन्होंने बच्चे के आंसू पोछते हुए कहा, ‘मोटे-मोटे गाल रोते क्यों हों। फिर वह कहते हैं चल उधर देख और वह उसके साथ फोटो खिंचवाते हैं, जिससे वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो

आज होगा श्रीलंका के साथ वनडे मैच

वनडे मैच को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। रोहित टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे। काफी समय बाद टीम के स्टार प्लेयर के बल्ले का कमाल सभी देखना चाहते हैं। इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है।

रोहित पिछले कुछ समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे, लेकिन वनडे में उनके अच्छे गेम की उम्मीद की जा रही है। रोहित शर्मा  वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। उनके छक्के लगाने की काबिलियत से सभी अच्छी तरह से वाकिफ हैं।

Exit mobile version