IND vs SL: आखिरी बॉल पर पहले पंत फिर अर्शदीप की थ्रो हुई मिस और मैच जीता श्रीलंका, गुस्से से पंत ने स्टंप पर ही मारी लात, देखें VIDEO

एशिया कप 2022 (Asia Cup) के सुपर 4 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ (IND vs SL) भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा। बल्ले के साथ साथ गेंदबाज़ी में भी टीम का प्रदर्शन बेहद औसत दर्जे का रहा। लेकिन आखिरी ओवर में मैच में भरपूर रोमांच देखने को मिला। आखिरी ओवर में श्रीलंका को 6 गेंदों पर 7 रनो की ज़रुरत थी।
लास्ट ओवर में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने अच्छी गेंदबाजी की जिससे भारत मैच जीत सकता था, लेकिन आखिरी ओवर की 5 वीं गेंद पर पहले ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने मौका गवाया फिर अर्शदीप ने जिससे श्रीलंका मैच जीत गई और इसके बाद पंत को गुस्से से विकेट पर लात जमाते हुए भी देखा गया। जिसके एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।
ऋषभ पंत ने विकेट पर मारी लात
अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के हाँथ में गेंद थी शुरुआत की पहली 4 गेंदों पर सरदारजी ने सिर्फ 5 ही रन दिए थे जिससे अब आखरी 2 गेंदों पर 2 रन श्रीलका को चाहिए थे। लेकिन बॉल मिस हुई और श्रीलंकाई बल्लेबाज़ भागे ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के पास अच्छा मौका था विकेट में गेंद मार सकते थे लेकिन नहीं इसके बाद अर्शदीप के पास भी अच्छा मौका था विकेट पर मारने का लेकिन सरदारजी भी चूक गए, इतनी देर में लंकाई बल्लेबाज़ों ने दो रन चुरा कर मैच जीत लिया। इसके बाद ऋषभ पंत को विकेट पर लात चलाते हुए भी देखा गया जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
यहाँ देखें वीडियो
https://twitter.com/rishabh2209420/status/1567209008205017088?s=20&t=dGWZoHq1BQSjvxOB350xRQ
ऐसा रहा मैच का हाल
भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच आज यानी मंगलवार 6 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में सुपर 4 का तीसरा मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया (Team India) के लिए इस करो या मरो मैच में श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका (Dasun Shanaka) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया (Team India) ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुक्सान पर 173 रन बनाये। जिसके जवाब श्रीलंका की टीम ने ओवर में रन बना कर मैच जीत लिया। इसी के साथ इस एशिया कप 2022 (Asia Cup) में टीम इंडिया का सफर अब लगभग समाप्त हो गया। और इस मैच को जीत कर श्रीलंका अब सीधा फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन चुकी है।
Tags: अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, एशिया कप 2022, श्रीलंका,