IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ केएल राहुल नहीं थे आउट! फिर भी लौटना पड़ा पवेलियन, देखें थर्ड अंपायर की दग़ाबाज़ी VIDEO

By Akash Ranjan On September 7th, 2022
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ केएल राहुल नहीं थे आउट! फिर भी लौटना पड़ा पवेलियन, देखें थर्ड अंपायर की दग़ाबाज़ी VIDEO

एशिया कप 2022 (Asia Cup) के सुपर 4 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ (IND vs SL) भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को गलत तरीके से आउट दिया गया। दरअसल, दुबई में खेले गए भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले में कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना पाई और श्रीलंका को जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य दिया। वहीं, इस मुकाबले में केएल राहुल को गलत तरीके से आउट दिया गया।

केएल राहुल नहीं थे आउट, फिर भी दिए गए आउट

दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ भारतीय पारी के दूसरे ओवर में स्पिन गेंदबाज महेश तीक्षणा (M Theekshana) ने अपने ओवर की चौथी गेंद पर केएल राहुल को एलबीडब्ल्यू आउट किया। उनकी इस गेंद पर राहुल ने एक बड़ा शॉट मारने की कोशिश की लेकिन गेद सीधा जाकर केएल राहुल (KL Rahul) के पैड पर लगी और अपील करने पर अंपायर ने राहुल को एलबीडब्ल्यू दे दिया।

अंपायर के इस फैसले से नाखुश होकर भारतीय खेमे ने रिव्यु लेने का फैसला किया। जब रिव्यु स्क्रीन पर दिखाया जा रहा था तो उसमें यह बात साफ साफ दिखाई दे रही थी कि गेंद राहुल के बैट में टच होकर पैड पर लगी है लेकिन इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं होने के कारण तीसरे अंपायर ने ग्राउंड अंपायर के फैसले को मानते हुए केएल राहुल (KL Rahul) को आउट करार दिया।

यहाँ देखें वीडियो

https://twitter.com/rishabh2209420/status/1567155232454619137?s=20&t=dGWZoHq1BQSjvxOB350xRQ

ऐसा रहा मैच का हाल

भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच आज यानी मंगलवार 6 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में सुपर 4 का तीसरा मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया (Team India) के लिए इस करो या मरो मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया (Team India) ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुक्सान पर 173 रन बनाये। जिसके जवाब श्रीलंका की टीम ने ओवर में रन बना कर मैच जीत लिया। इसी के साथ इस एशिया कप 2022 (Asia Cup) में टीम इंडिया का सफर अब लगभग समाप्त हो गया। और इस मैच को जीत कर श्रीलंका अब सीधा फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन चुकी है।

Tags: एशिया कप 2022, केएल राहुल, श्रीलंका,
Exit mobile version