IND vs SL: भारत और श्रीलंका के एक्शन भरे एनकाऊंटर में बारिश कर देगी पूरा मज़ा किरकिरा?, जानें क्या कहती हैं मौसम रिपोर्ट

By Twinkle Chaturvedi On September 5th, 2022
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के एक्शन भरे एनकाऊंटर में बारिश कर देगी पूरा मज़ा किरकिरा?, जानें क्या कहती हैं मौसम रिपोर्ट

भारत बनाम श्रीलंकाः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के सुपर-4 स्टेज का तीसरा मुकाबला भारत (INDIA) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच 6 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका दोनों एशिया कप 2022 में पहली बार टकराने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें भारत और श्रीलंका दोनों एशिया कप की सबसे सफल टीमें हैं। भारत ने 7 बार तो वहीं श्रीलंका ने 5 बार खिताब अपने नाम किया हैं।

श्रीलंकाई टीम की बल्लेबाजी क्रम में बहुत गहराई हैं और एक ओर भारतीय टीम इस वक्त अपने गेंदबाजी क्रम से स्ट्रगल करते हुए नजर आ रही हैं।  भारतीय टीम के लिए अब यहां से हर मैच जीतना काफी ज्यादा महत्व हैं। आइए भारत बनाम श्रीलंका के इस अहम मैच में मौसम का हाल कैसा रहेगा, आइए आपको बताते हैं-

भारत बनाम श्रीलंका मौसम रिपोर्ट

भारत बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-4 का तीसरा मुकाबला दुबई में खेला जाने वाला हैं। भारत अपना पिछला मैच पाकिस्तान से 5 विकेट से हार कर आ रही हैं। वहीं श्रीलंका ने अपने सुपर-4 के पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान को 4 विकेट से शिकस्त दी थी। एशिया कप 2022 में अब तक चार दुबई में मैच हुए हैं। चार में से तीन मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम जीती हैं। भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में हमने देखा था कि लक्ष्य को हासिल कर और आसान हो गया था।

इस मैदान पर टीमें आमतौर पर पारी के दूसरे भाग में ओस के प्रभाव को देखते हुए पीछा करना पसंद करती हैं। इसलिए कप्तान भारत बनाम श्रीलंका के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे। क्योंकि दोनों टीमों के पास इस वक्त गेंदबाजी से ज्यादा बल्लेबाजी में काफी गहराई दिख रही हैं।

भारत बनाम श्रीलंका वाले मुकाबले के दिन मंगलवार को दुबई का तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। 50 प्रतिशत के करीब आर्द्रता के साथ मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। इस खेल में ओस की भूमिका निभाने की उम्मीद है। बारिश की संभावना नहीं जताई जा रही हैं।

भारत और श्रीलंका संभावित प्लेइंग 11

भारतीय टीम– रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, रविचंद्रन अश्विन, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।

श्रीलंकाई टीम– पाथुम निशांका, कुश्ल मेंडिस, चरिथ असलांका, धनुष्का गुनाथाल्का, भानुका राजपक्षा, दसुन शनाका (कप्तान), चमिका करूनार्तने, वानिंदु हसरंगा, महिश ठीकासाना, असिथा फर्नेडो, दिलशान मधुशंका।

Tags: एशिया कप 2022, दसुन शनाका, भारत बनाम श्रीलंका, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,
Exit mobile version