IND vs SL: श्रीलंका ने टॉस में बाज़ी मारते हुए किया गेंदबाजी का फैसला, रोहित शर्मा ने इन 11 खिलाड़ियो को मौका देकर चौंकाया

By Adeeba Siddiqui On January 10th, 2023
IND vs SL

IND vs SL: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच हाल में टी20 सीरीज का अंत हुआ है. इस सीरीज में भारतीय टीम ने 2–1 की बढ़त के साथ जीत हासिल कर ली है. अब आज से यानी 10 जनवरी से भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हुआ है. आज इस सीरीज का पहला मुकाबला है जो की गुवाहाटी में खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस श्रीलंका ने जीतते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा.

IND vs SL: किसका पलड़ा भारी

भारत और श्रीलंका के बीच आज से वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला आज है. मुकाबले में जीत किसकी होगी ये तो देखने लायक होगा ही, लेकिन अब तक के आंकड़े नतीजे को भारत के पक्ष में डाल रहे हैं. भारत और श्रीलंका के बीच अब तक खेली गई वनडे सीरीज की बात करें तो वो 19 है. इन 19 सीरीज में से अब तक भारत ने 14 सीरीज अपने नाम की है वहीं श्रीलंका के हाथों सिर्फ 2 जीत लगी है.

बाकी की 3 सीरीज दोनो के बीच ड्रॉ रही है. हाल में इन दोनो देशों के बीच टी20 सीरीज भी खेली गई थी जिसमें जीत भारत की हुए है, अब ऐसे में श्रीलंका भारत से अपने इस हार का बदला लेते हुए इस वनडे सीरीज को जरूर जितना चाहेगी. वैसे तो आज के इस मुकाबले में ये कहना तो मुश्किल है की जीत किसकी होगी लेकिन भारतीय जमीन पर श्रीलंका को भारत को मात देना मुश्किल होने वाला है.

IND vs SL: पहले वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (w), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (c), वानिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालेज, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका

Tags: IND vs SL,