IND vs SA: ऋषभ पंत की कप्तानी पर भड़के पूर्व गेंदबाज जहीर खान, नसीहत के साथ बताई यहां हुई रणनीतिक गलती

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) ने बीते 9 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की रणनीति को गलत बताया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ साउथ अफ्रीका सीरीज में भी 1-0 की बढ़त बना चुकी है। इस मैच में मिली करारी हार के बाद जहीर खान ने क्रिकबज से बात की। बातचीत के दौरन जहीर खान ने युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के साथ हुई नाइंसाफी पर पंत को लताड़ लगाई है।
पंत की कप्तानी से नाराज हुए जहीर खान

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अफ्रीकी टीम से मिली इस हार के बाद टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) टीम इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत से निराश नजर आए। क्रिकबज से बातचीत करते हुए जहीर खान ने कहा कि,
‘चहल के कोटे के पूरे ओवर नहीं उपयोग करना ऐसी चीज है, जिस पर पंत को ध्यान देने की जरूरत है और टीम प्रबंधन को इस बारे में बात करना चाहिए। हमने उन्हें ऐसा करते देखा है। हमने देखा कि चहल का मुश्किल दिन हो, लेकिन उनमें वापसी करके विकेट दिलाने की क्षमता है।’
जहीर खान ने चहल की गेंदबाजी पर कही ये बात

पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) ने ध्यान दिलाया कि चहल में कुछ महंगे ओवर करने के बाद भी दमदार वापसी करने की क्षमता है। यही वजह है कि उनको लगता है कि जब डेविड मिलर और रसी वन डर डूसेन टीम इंडिया पर हावी हो रहे थे तब उन्हें चहल से ही गेंदबाजी करवानी चाहिए थी। पूर्व गेंदबाज ने कहा कि,
‘भारतीय टीम को जरूरत थी कि मैच जीतना है तो विकेट गिराएं। यह फैसला आपके हाथों में था। शायद अक्षर पटेल के आखिरी ओवर ने पंत को संकेत दिया हो कि स्पिन सही विकल्प नहीं है। मगर चहल की क्षमता ज्यादा है।’
जहीर खान ने मैच में गेंदबाजों के प्रदर्शन को लेकर कहा

इस मैच में टीम के बल्लेबाजों ने तो बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन गेंदबाज फ्लॉप नजर आए। गेंदबाजों के प्रदर्शन को लेकर बयान देते हुए खान ने कहा कि,
Tags: IND vs SA, ऋषभ पंत, ज़हीर खान, युजवेंद्र चहल,’10 ओवर के समय दक्षिण अफ्रीका को साढ़े 12 रन प्रति ओवर की जरूरत थी। हम उम्मीद कर रहे थे कि आगे चलकर इसमें बढ़ोतरी होगी। जब जरूरी रन रेट 14-15 तक पहुंच जाएगा तो इससे विरोधी टीम पर दबाव बढ़ेगा और विकेट गिरेंगे। मगर भारतीय गेंदबाज ऐसा नहीं कर सके।’
