IND vs SA: टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने चुनी गेंदबाजी, ऋषभ पंत ने प्लेइंग-XI में इस खिलाड़ी को दिया मौका

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के बतौर कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) आमने सामने होंगे। पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने चुनी गेंदबाजी
South Africa have won the toss and elect to bowl first against #TeamIndia
Live – https://t.co/lJK64Efzvg #INDvSA @Paytm pic.twitter.com/etrIPIa0Rv
— BCCI (@BCCI) June 9, 2022
दोनों टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर

आज खेले जाने वाले पहले मुकाबले में दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। भारतीय टीम करीब ढाई महीने बाद अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। टीम इंडिया ने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच 16 मार्च को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इसके बाद भारत और दुनिया भर के खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हो गए थे। मई में आईपीएल के खत्म होने के बाद अब सभी टीमें अंतरराष्ट्रीय कमिटमेंट में जुट गई हैं।
दोनों टीमों में किसका पलड़ा है भारी?

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम अब तक कुल 15 बार टी-20 में आमने-सामने आ चुकी है। इसमें नौ मैच भारत ने और छह मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं। भारतीय जमीन पर दोनों टीम चार मैचों में भिड़ चुकी हैं। इसमें टीम इंडिया ने सिर्फ एक मैच जीता है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम ने तीन मैचों में जीत हासिल की।
भारतीय टीम: ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अवेश खान।
साउथ अफ्रीका टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रेज़ा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे।
Tags: IND vs SA, ऋषभ पंत, साउथ अफ्रीका,