IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का निर्णायक मैच क्या चढ़ेगा बारिश की भेंट, जानिए बेंगलुरू स्टेडियम की मौसम रिपोर्ट

By Akash Ranjan On June 18th, 2022
IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का निर्णायक मैच क्या चढ़ेगा बारिश की भेंट, जानिए बेंगलुरू स्टेडियम की मौसम रिपोर्ट

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज (South Africa Tour of India) का आखिरी निर्णायक मुकाबला बेंगलुरू (Bangalore) के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम (Chinnaswamy Stadium) में रविवार को खेला जायेगा। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के पास जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने का मौका होगा। शुरूआती 2 मैचों में जीत दर्ज कर साउथ अफ्रीका टीम ने भारत की मुश्किल बढ़ा दी थी।

लेकिन, इसके बाद लगातार 2 मैचों में जीत हासिल कर अब भारतीय टीम ने सीरीज को रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया है। जिसमें किसी एक की जीत उसे ट्रॉफी दिला सकती है। इसके लिए दोनों ही टीमें अपना पूरा दमखम झोंकती हुई नजर आएंगी। भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच होने वाले इस अंतिम मैच में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज आइये जानते है इस लेख के द्वारा।

फाइनल मैच में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

भारत-साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच सीरीज का 5वां और आखिरी निर्णायक मुकाबला बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम (Chinnaswamy Stadium) में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय फैंस को टीम इंडिया से काफी ज्यादा उम्मीदें होंगी। वहीं अफ्रीकी फैंस भी चाहेंगे कि उनकी टीम ट्रॉफी लेकर अपने हमवतन लौटे। लेकिन, इस मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन तो मायने रखेंगे ही साथ ही मौसम का कैसा मिजाज होगा इसके बारे में भी बात कर लेते हैं।

Weather.com के अनुसार रविवार को होने वाले इस मैच में बारिश फैंस के रोमांच को किरकिरा कर सकती है और ये निर्णायक मुकाबला मौसम की भेंट चढ़ सकता है। 19 जून को यहां का तापमान 27 से 20 डिग्री सेल्सियस होगा। वहीं 13 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। इतना ही नहीं 80 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। यानी कि मौसम खेल का मिजाज बिगाड़ सकता है। इस दौरान खिलाड़ियों का भी सामना करना पड़ेगा।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11

भारतीय टीम: ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, आवेश खान, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक समेत भुवनेश्वर कुमार।

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

साउथ अफ्रीका टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रासी वैन डेर डुसेन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, मार्को जानसेन, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी, एनरिच नोर्टजे।

Tags: IND vs SA, भारतीय क्रिकेट टीम, साउथ अफ्रीका,