IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच अहम मुकाबले में क्या बारिश बिगाड़ देगी खेल? जानिए विशाखापट्नम स्टेडियम की मौसम रिपोर्ट

By Akash Ranjan On June 14th, 2022
IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच अहम मुकाबले में क्या बारिश बिगाड़ देगी खेल? जानिए सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम की मौसम रिपोर्ट

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार यानी 14 जून को विशाखापट्नम (Visakhapatnam) के वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम (Dr. Y.S.R. ACA VDCA Cricket Stadium) में खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले और दूसरे मुकाबले को जीतते हुए साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। रिषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी में भारत की यह लगातार दूसरी हार है।

ऐसे में अगर भारत को इस सीरीज में बने रहना है तो तीसरे टी20 को हर हाल में जीतना होगा। आज हम आपको इस मुकाबले से जुड़ी मौसम रिपोर्ट के बारे में बताएंगे।

सीरीज में कब्जा करने के लिए दोनों टीमों के बीच होगी करारी टक्कर

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला खेले जाने वाला है। टीम इंडिया (Team India) के लिए ये मैच करो या मरो वाला होने वाला है, क्योंकि पिछले दो मैचों में मिली हार के बाद टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी और अगर इंडिया ये मैच हार जाती है तो वो अपने हाथों से सीरीज गंवा सकती है।

वहीं, हर मैच की तरह साउथ अफ्रीका इस मैच में भी इंडिया को शिकस्त देने की हर मुमकिन कोशिश करेगी। साउथ अफ्रीका अगर ये मैच जीत जाती है तो इस सीरीज पर उसका राज होगा। ऐसे में दोनों टीमों के बीच करारी टक्कर देखने के लिए मिलेगी।

वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम का रिकॉर्ड

विशाखापट्नम (Visakhapatnam) के वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम (Dr. Y.S.R. ACA VDCA Cricket Stadium) में 2 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों बार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। पहली पारी में एवरेज स्कोर 104 और दूसरी पारी में 105 रन का एवरेज स्कोर है। सर्वाधिक टी20 स्कोर 127 और लोवेस्ट 82 रन का है।

मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच होने वाला तीसरा टी-20 मैच विशाखापत्तनम में खेला जाने वाला है। विशाखापत्तनम एक तटीय शहर है और इसलिए यहाँ ह्यूमिडिटी अधिक होती है। ऐसे में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए स्थिति के साथ तालमेल बिठाना मुश्किल होगा।

Weather.com के अनुसार, मंगलवार को विशाखापत्तनम में मैच के दिन 80% ह्यूमिडिटी और 13 किमी/घंटा हवा की गति के साथ तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। खेल के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, मंगलवार को बादल छाए रहेंगे।

IND vs SA का स्क्वाड

भारत : ऋषभ पंत (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हूडा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक;

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मारक्रम, डेविड मिलर, रस्सी वैन डेर ड्यूसेन, रेजा हेन्ड्रिक्स, तेम्बा बावुमा, ट्रिस्टन स्टब्स, द्वैत प्रीटोरियस, मार्को जानसेन, हेनरिक क्लासेन, क्विंटन डी कॉक, एनरिक नॉर्खिया, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी नागिदी, तबरेज शम्सी, वेन पार्नेल

Tags: IND vs SA, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम,
Exit mobile version