IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच अहम मुकाबले में क्या बारिश बिगाड़ देगी खेल? जानिए सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम की मौसम रिपोर्ट

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मैच (IND vs SA) शुक्रवार यानि 17 जून 2022 को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Saurashtra Cricket Association Stadium) में खेला जाएगा। पहले तीन टी-20 मुकाबले में साउथ अफ्रीकी की टीम ने दो और टीम इंडिया ने 1 मैच जीती है। वहीं, साउथ अफ्रीका के पास इस टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त है।
लिहाज़ा अफ्रीकी टीम का मनोबल हाई होगा। लेकिन पिछले मैच भारत ने जीत कर अपने हौसले बुलंद कर लिए है। इस वज़ह से अब ये मैच मज़ेदार होने वला है। तो आइये जानते है इस चौथे अहम मैच के दौरान सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज़।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज में अब तक क्या हुआ?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला गया था। 212 रनों के बड़े लक्ष्य के बावजूद साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से आसानी से जीत दर्ज कर ली थी। दूसरे मैच में भी साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट से मैच अपने नाम किया।
तीसरा मैच विशाखापट्नम में खेला गया, जो भारत के लिए करो या मरो वाला था। इस मुकाबले में भारत का टॉप आर्डर और गेंदबाजी दोनों कमाल की रही, और यही कारण रहा कि टीम ने 48 रनों से जीत दर्ज की। अब भी सीरीज में साउथ अफ्रीका 2-1 से आगे हैं। राजकोट मैच में अगर साउथ अफ्रीका जीत दर्ज़ करती है तो सीरीज भी जीत लेगी। और अगर भारत जीत जाती है तो अंतिम पांचवां मैच फाइनल होगा, फिर उस मैच को जो जीतेगा वही सिकंदर कहलायेगा।
मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच होने वाला चौथा टी-20 मैच राजकोट में खेला जाने वाला है। राजकोट एक तटीय शहर है और इसलिए यहाँ ह्यूमिडिटी अधिक होती है। ऐसे में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए स्थिति के साथ तालमेल बिठाना मुश्किल होगा।
Weather.com के अनुसार, शुक्रवार को राजकोट में मैच के दिन 75% ह्यूमिडिटी और 23 किमी/घंटा हवा की गति के साथ तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। खेल के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम (Saurashtra Cricket Association Stadium) में इससे पहले कुल 3 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। 2 बार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जबकि 1 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।
Tags: IND vs SA, मौसम रिपोर्ट, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम,