IND vs SA: साऊथ अफ्रीका और भारत के बीच तीसरे टी20 मैच में की जानें पिच रिपोर्ट, क्या पार होगा 200 रनों का बड़ा आकड़ा

भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) एक-दूसरे के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज का तीसरा मैच 14 जून को विशाखापट्नम के एसीए- वीडीसीए स्टेडियम (ACA- VDCA STADIUM) में शाम 7ः00 बजे से खेला जाएगा। दूसरे मैच में इंडिया को 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।
तीसरे मैच में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) को मजबूत वापसी की जरूरत हैं। वर्ना टीम अफ्रीकी टीम के खिलाफ सीरीज हारने के कगार पर खड़ी हो सकती हैं। तीसरे टी-20 मैच विशाखापट्नम के मैदान में खेला जाने वाला हैं। आइए जानते हैं इस मैदान की पिच रिपोर्ट-
भारत बनाम साऊथ अफ्रीका तीसरा-टी20 पिच रिपोर्ट
भारत और साऊथ अफ्रीका सी सीरीज का तीसरा टी-20 विशाखापट्नम के मैदान एसीए-वीडीसीए (ACA- VDCA STADIUM) में 14 जून को खेला जाने वाला हैं। एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम दो साल से अधिक समय के बाद यह स्टेडियम टी20 मैच आयोजित करने वाला हैं। इस मैदान के इतिहास में यहां कुल दो T20I मैच खेले गए है और दोनों ही कम स्कोरिंग वाले रहे हैं। रिकॉर्ड से साफ है कि इस मैदान पर बल्लेबाजी आसान नहीं रही है और इस मैदान पर उछाल भी शानदार नहीं है। इस विकेट से स्पिनरों को कुछ मदद मिलने की उम्मीद है।
इस स्टेडियम की सीमाएँ इतनी बड़ी नहीं हैं, चौकोर सीमाओं के पीछे लगभग 57-65 मीटर हैं, जबकि सीधी सीमाएँ लगभग 68-75 मीटर हैं। इस मैच के लिए एक नई पिच की उम्मीद है और इससे बल्लेबाजों को फायदा होना चाहिए। इस मैच में ओस अहम भूमिका निभाएगी, ऐसे में दोनों कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। यहां कुल 13 आईपीएल खेल भी खेले गए हैं जहां पहली पारी का औसत स्कोर सिर्फ 157 रन रहा है।
भारत और साऊथ अफ्रीका संभावित प्लेइंग इलेवन
भारतीय टीम: वेंकटेश अय्यर, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।
दक्षिण अफ्रीका टीम: रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिच क्लासेन, रस्सी वैन डेर डूसन, वेन पार्नेल, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड मिलर, ड्वेन प्रीटोरियस, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, एनरिक नॉर्टजे।
Tags: ऋषभ पंत, टेम्बा बवुमा, भारत बनाम साउथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम,