IND vs SA: टेम्बा बावुमा ने इन खिलाड़ियों को ठहराया हार का जिम्मेदार, क्विंटन डी कॉक के गैरमौजूदगी को लेकर कह दी यह बड़ी बात

ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की भारत (INDIA) और टेम्बा बावुमा (TEMBA BAVUMA) की साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही हैं। सीरीज का तीसरा मैच आज 14 जून को विशाखापट्नम के एसीए- वीडीसीए स्टेडियम (ACA-VDCA STADIUM) गया। युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) की शानदार गेंदबाजी ने भारत को सीरीज का पहला मैच जीता दिया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकासान पर 179 रन बनाए थे। साऊथ अफ्रीका लक्ष्य का पीछा करते हुए 131 रन ही बना पायी। भारत 48 रनों से यह मुकाबला जीत गयी।
आज हमने पूरी कोशिश नहीं की- टेम्बा बावुमा

भारत और साऊथ अफ्रीकी टीम टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेल रही थी। आज भारत के बल्लेबाजी और गेंदबाजी के ऑलराऊंड प्रदर्शन से टेम्बा बावुमा (TEMBA BAVUMA) की टीम को 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा । भारत से हार के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में टेम्बा बावुमा ने कहा-
“आज सामूहिक रूप से यह हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रयास नहीं था। गेंद से उन्होंने हम पर दबाव बनाया। शायद और अधिक कर सकते थे, बल्लेबाजी पिच नहीं हुई, हमें कोई साझेदारी या गति नहीं मिली। यह खेल, हाँ, हमारी क्षेत्ररक्षण खरोंच तक नहीं थी। कुछ सुधार हुए हैं। हम दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से एक रहे हैं लेकिन मैं केवल इस खेल पर हमें नहीं आंकूंगा।”
क्विंटन डी कॉक टीम में नहीं हैं इस पर हम रो नहीं सकते- टेम्बा बावुमा

भारत (INDIA) से हार के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में आगे बात करते हुए साऊथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा-
” बल्लेबाजी करते समय हम हमेशा पहले दो ओवर देखने की कोशिश करते हैं और फिर कुछ गति प्राप्त करते हैं। हम ऐसा नहीं कर सके और शुरुआती तीन विकेट गंवाकर हम दबाव में आ गए। क्विंटन इस अनुभव और ज्ञान के साथ भी टीम का एक अभिन्न सदस्य है। रीज़ा हम शीर्ष पर वापस आ गए हैं और हमने देखा है कि उन्होंने घरेलू में क्या किया है। क्विंटन नहीं है, हम उस पर रो नहीं सकते।”
आज तीसरे टी-20 मुकाबले में साऊथ अफ्रीकी टीम गेंद और बल्ले से उतनी शानदार नहीं दिखी। आज टीम की बल्लेबाजी क्रम भारत के गेंदबाजों के आगे उजड़ गई। 19,1 ओवर में ही पूरी टीम पवेलियन लौट गई। ऋषभ पंत की टीम ने अफ्रीकी टीम के विजय अभियान को रोककर अपनी टीम का मनोबल बनाने में कामयाब हुई हैं।
Tags: ऋषभ पंत, टेम्बा बावुमा, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम,