IND vs SA: टीम इंडिया ने 48 रनों से मैच जीत कर की दमदार वापसी, हर्षल पटेल के आगे साउथ अफ्रीका की टीम हुई फेल

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का तीसरा मैच आज विशाखापट्नम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम (Dr ys Rajasekhara Reddy Stadium, Visakhapatnam) में खेला गया। पिछले दोनों मैचों की ही तरह तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया (Team India) ने 20 ओवर में 5 विकेट खो कर 179 रन बनाए थे।
ज़वाब में साउथ अफ्रीका की टीम 19.1 में महज 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। और इस रोमांचक मुकाबले को भारत ने 48 रन से अपने नाम करते हुए सीरीज में खाता खोला है।
भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया था 180 रन का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया (Team India) की शुरुआत शानदार रही। ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और ईशान किशन (Ishan Kishan) ने मिलकर भारत को 10 ओवर में 97 के स्कोर तक पहुंचाया। इस बीच एनरिक नॉर्त्जे (Anrich Nortje) के पांचवें ओवर में लगातार पांच चौके लगे। ये पांचों चौके ऋतुराज के बल्ले से आए। ऋतुराज ने 30 गेंदों पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक लगाया।
ऋतुराज के विकेट के बाद टीम इंडिया की पारी लड़खड़ा गई। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कुछ खास नहीं कर सके और 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर तबरेज शम्सी (Tabraiz Shamsi) की गेंद पर नॉर्त्जे को कैच थमा बैठे। श्रेयस 11 गेंदों 14 रन बना सके। इसमें दो छक्के शामिल हैं। इस बीच ईशान ने भी 31 गेंदों पर अर्धशतक जमाया। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा और इस सीरीज का दूसरा अर्धशतक रहा। किशन 35 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए।
कप्तान ऋषभ पंत फिर हुए फ्लॉप

16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को प्रिटोरियस ने तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) के हाथों कैच कराया। वे आठ गेंदों पर छह रन बना सके। पंत का फॉर्म इस सीरीज में खराब रहा है। पहले टी-20 में पंत 16 गेंदों में 29 रन, दूसरे टी-20 में सात गेंदों में पांच रन बना सके थे। दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और आठ गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर में भारत ने 12 रन बटोरे और इस तरह टीम इंडिया 179 के स्कोर तक पहुंच पाई।
ऐसी जीती टीम इंडिया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद ख़राब रही। टीम इंडिया (Team India) भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने पहले ओवर में शानदार गेंदबाजी की और गेंद को इनस्विंग कराया। पहले ओवर में अफ्रीकी टीम दो रन बना सकी थी। अक्षर पटेल (Axar Patel) ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) को आउट किया।
इसके बाद युजवेंद्र चहल ने ड्वेन प्रीटोरियस को 20 रन पर आउट किया। प्रीटोरियस ने अपनी पारी के दौरान 16 गेंदों का सामना किया और 1 छक्का और 2 चौके भी जड़े। फिर चहल ने रसी वन डर डुसेन का शिकार किया। रसी ने 4 गेंदों का समाना किया और मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में किलर मिलर यानी डेविड मिलर (David Miller) का शिकार हर्षल पटेल ने किया। मिलर 3 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हर्षल पटेल ने कगिसो रबाडा को 9 रन पर चलता किया।
फिर इस मैच (IND vs SA) में भुवनेश्वर कुमार ने केशव महाराज को 11 रन पर पवेलियन भेजा। वहीं, नोर्त्जे को पंत ने 0 रन पर रन आउट कर चलता किया। अंत में इस मैच (IND vs SA) में पर्नेल 22 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि शम्सी को हर्षल पटेल ने 0 रन पर चलता किया।
Tags: IND vs SA, टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका,