IND vs SA: फाइनल मैच में सीरीज पर कब्ज़ा करने उतरेगी भारतीय टीम, कोच राहुल द्रविड़ इन 11 खिलाड़ियों को देंगे मौका

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज (South Africa Tour of India) का आखिरी निर्णायक मुकाबला बेंगलुरू (Bangalore) के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम (Chinnaswamy Stadium) में रविवार को खेला जायेगा। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के पास जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने का मौका होगा। शुरूआती 2 मैचों में जीत दर्ज कर साउथ अफ्रीका टीम ने भारत की मुश्किल बढ़ा दी थी।
लेकिन, इसके बाद लगातार 2 मैचों में जीत हासिल कर अब भारतीय टीम ने सीरीज को रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया है। जिसमें किसी एक की जीत उसे ट्रॉफी दिला सकती है। इसके लिए दोनों ही टीमें अपना पूरा दमखम झोंकती हुई नजर आएंगी। भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच होने वाले इस अंतिम मैच भारतीय टीम की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है आइये जानते है इस लेख के द्वारा।
पिछले मैच में भारतीय टीम ने दिखाया अपना दम
इस टी20 सीरीज के चौथे मैच में भारतीय टीम (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 बनाए। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बहुत ज्यादा ख़राब हुई और पूरी टीम 87 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मैच में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज आवेश खान (Avesh Khan) रहे। इस गेंदबाज ने अफ्रीका के खिलाफ खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट झटके।
तो वहीं, बल्लेबाजी में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने शानदार प्रदर्शन किया। दिनेश ने अफ्रीका के गेंदबाजों की 27 गेंदों में जमकर पिटाई करते हुए 55 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अब इस जीत के बाद भारतीय टीम ने सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है। इस सीरीज का अंतिम मैच 19 जून को खेला जाएगा। अगर ऐसे में भारत इस मैच में भी जीत दर्ज करने में सफल रहा हो सीरीज पर भी कब्ज़ा कर लेगा।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5वें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम की संभावित Playing 11
भारतीय टीम: ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, आवेश खान, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक समेत भुवनेश्वर कुमार।
Tags: IND vs SA, ऋषभ पंत, भारतीय टीम, राहुल द्रविड़,