IND vs SA: भारत की डूबती नैया को बचा सकता है ये खिलाड़ी, अगले मैच में खेलना तय, टीम मैनेजमेंट लेगा बड़ा फ़ैसला

By Akash Ranjan On June 13th, 2022
IND vs SA: भारत की डूबती नैया को बचा सकता है ये खिलाड़ी, अगले मैच में खेलना तय, टीम मैनेजमेंट लेगा बड़ा फ़ैसला

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच चल रही 5 टी20 मैचों की सीरीज में भारत ने दो मैच लगातार गंवा दिए हैं। अब सीरीज जीतने के लिए भारत को बाकि बचे तीनो मैच जीतने होंगे। वहीं साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है और अफ्रीका सीरीज जीतने से सिर्फ एक मैच ही दूर है। कटक में खेले गए दूसर मैच में भारत 4 विकेट से हार गई है। अभी तक के दोनों मैचों में भारत की बॉलिंग यूनिट कमज़ोर ही दिखाई दी है। अगले मैच में भारत की गेंदबाज़ी में बदलाव ज़रूर देखने को मिलेगा। इस बेंच पर बैठे स्टार गेंदबाज़ को टीम में मौका दिया जाएगा।

टीम में इस गेंदबाज़ की हो सकती है एंट्री

भारत और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच तीसरा टी20 मैच 14 जून को खेला जाएगा। इस मैच में कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एक युवा तेज गेंदबाज को मौका दे सकते हैं जो टीम इंडिया की डूबती नैया को बचा सकता है, ये युवा तेज गेंदबाज और कोई नहीं बल्कि अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) हैं। अर्शदीप सिंह आईपीएल 2022 में बड़े-बड़े बल्लेबाजों पर भारी पड़े थे, वे टीम इंडिया में पहले मौका का इंतजार कर रहे हैं।

सटीक यॉर्कर गेंद फेंकने में माहिर

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) अपनी डेथ ओवर गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पूरे आईपीएल (IPL) सटीक यॉर्कर्स से आखिर के ओवरों में बल्लेबाज़ों को खासा परेशान किया है। आईपीएल में उनको विकेट ज़रूर कम हासिल हुए थे, लेकिन एक तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर उनका इकॉनमी रेट चौंका देने वाला था। इंडिया टीम में अपने डेब्यू का इंतज़ार कर रहे अर्शदीप, टीम के लिए कमाल कर सकते हैं।

अगले मैच में खेलना तय

अभी तक खेले गए 2 टी20 मैचों में भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) के अलावा कोई भी गेंदबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सका है, ऐसे में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) अगले मैच में टीम की प्लइंग XI में आने के सबसे बड़े दावेदार हैं। आईपीएल 2022 में उन्होंने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) से भी ज्यादा यॉर्कर गेंद फेंकी थी और 14 मैच खेलते हुए 7.70 की इकॉनोमी से 10 विकेट हासिल किए थे।

Tags: IND vs SA, अर्शदीप सिंह,
Exit mobile version