IND vs SA, STAT REPORT: फाइनल मुकाबले में बने कुल 6 बहुत बड़े रिकॉर्ड, खराब फॉर्म से जूझ रहे शिखर धवन ने रच दिया इतिहास

By Aditya tiwari On October 11th, 2022
IND vs SA, STAT REPORT: फाइनल मुकाबले में बने कुल 6 बहुत बड़े रिकॉर्ड, खराब फॉर्म से जूझ रहे शिखर धवन ने रच दिया इतिहास

दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में आज भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और फाइनल मुकाबला खेला गया. जहाँ शिखर धवन ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी की. जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका मात्र 99 रनों पर ही सिमट गई. जिस लक्ष्य का पीछा भारतीय टीम ने  3 विकेट गंवाकर किया. मुकाबले में 6 बहुत बड़े रिक़ॉर्ड बने हैं. कप्तान शिखर धवन ने बुरे दौर में भी इतिहास रच दिया है.

मैच में बने 6 बड़े रिकॉर्ड, शिखर धवन ने रच दिया इतिहास

1. भारतीय टीम ने लगातार 5वीं वनडे सीरीज को अपने नाम किया. इस दौरान अलग-अलग कप्तानों ने टीम की जीत दिलाया है.

2. शिखर धवन ने लगातार तीसरा वनडे सीरीज जीत लिया है. वो बतौर कप्तान अब तक एक भी वनडे सीरीज नहीं हारे हैं.

3. एकदिवसीय मैचों में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे कम योग
69 बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी 1993
83 बनाम इंग्लैंड नॉटिंघम 2008
83 बनाम इंग्लैंड मैनचेस्टर 2022
99 बनाम भारत दिल्ली 2022

IND vs SA: “ये मैच हैं या फिर हाईलाइट्स”- कुलदीप यादव ने साऊथ अफ्रीकी बल्लेबाजों का काम-तमाम कर मचाया बवाल, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

4. भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 90 वनडे मैच खेला गया है. जिसमें दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 50 मैच जीते तो वहीं 37 मैचों में भारतीय टीम ने जीता है. वहीं 3 मैच बेनतीजा भी रहा है.

5. पहली बार भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को अपने घरेलू सरजमीं पर टी20 और वनडे सीरीज साथ में ही हराया है.

6. मोहम्मद सिराज पहली बार वनडे फॉर्मेंट में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने हैं.

Tags: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, शिखर धवन,
Exit mobile version