IND vs SA: दूसरे टी 20 मैच में ये होगी साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11, जीत की लय को बरक़रार रखना होगा लक्ष्य

तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका ने पहले टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम को सात विकेट से धुल चटाई थी। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। पिछले मुकाबले में अफ्रीकी बल्लेबाजों ने बेहद शानदार खेल दिखाया। स्वयं टीम के कप्तान ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान अपने बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की। अब सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए साउथ अफ्रीका टीम ओडिशा के कटक पहुंच चुकी है।
ऐसे में, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान दूसरे टी20 मैच में प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव करें इसकी उम्मीद बेहद कम बताई जा रही है। आइए जानते हैं कि दूसरे टी-20 (IND vs SA 2nd T20) में साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11 क्या हो सकती है?
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11

सलामी बल्लेबाज
1. क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर) 2. रिज़ा हेंड्रिक्स
मध्यक्रम बल्लेबाज
3. एडम मारक्रम/ट्रिस्टन स्टब्स 4. तेम्बा बावुमा (कप्तान) 5. रस्सी वान दर्र दुसेन
ऑलराउंडर/ गेंदबाज
6. डेविड मिलर, 7. ड्वेन प्रिटोरियस 8. केशव महाराज 9. कागिसो रबाडा 10. एनरिक नॉर्टजे 11. तबरेज़ शम्सी
ऐसा रहा था पिछले मैच

अगर इस टी20 सीरीज के पहले मुकाबले की बात करें तो बेहद रोमांचक रहा था। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले शानदार बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 212 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीका की शुरुआत पहले तो ज्यादा अच्छी नहीं रही। लेकिन टीम ने अंत के कुछ ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया।
भारत दौरे पर दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रस्सी वैन डेर-डुसेन, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी एनगिडी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), वेन पार्नेल, मार्को जानसेन।
Tags: IND vs SA, संभावित प्लेइंग-11, साउथ अफ्रीका,