IND vs SA: फाइनल निर्णायक मैच में इस नए सलामी जोड़ी के साथ उतरेगी साउथ अफ्रीका की टीम, हर हाल में जीतना चाहेगी सीरीज

IND vs SA: फाइनल निर्णायक मैच में इस नए सलामी जोड़ी के साथ उतरेगी साउथ अफ्रीका की टीम, हर हाल में जीतना चाहेगी सीरीज

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज (South Africa Tour of India) का आखिरी निर्णायक मुकाबला बेंगलुरू (Bangalore) के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम (Chinnaswamy Stadium) में रविवार को खेला जायेगा। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के पास जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने का मौका होगा। शुरूआती 2 मैचों में जीत दर्ज कर साउथ अफ्रीका टीम ने भारत की मुश्किल बढ़ा दी थी।

लेकिन, इसके बाद लगातार 2 मैचों में जीत हासिल कर अब भारतीय टीम ने सीरीज को रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया है। जिसमें किसी एक की जीत उसे ट्रॉफी दिला सकती है। इसके लिए दोनों ही टीमें अपना पूरा दमखम झोंकती हुई नजर आएंगी। भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच होने वाले इस अंतिम मैच में साउथ अफ्रीका की ओर से कौन से दो बल्लेबाज ओपनिंग कर सकते हैं आइये जानते हैं इस लेख के द्वारा।

ये 2 बल्लेबाज कर सकते हैं पारी की शुरुआत

साउथ अफ्रीका निर्णायक 5वें टी20 मुकाबले में भारत के खिलाफ एक नई सलामी जोड़ी के साथ उतर सकती है। इस सीरीज में अब तक इस टीम के लिए सलामी जोड़ी को लेकर चिंता बनी हुई है। पहले स्टार बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) चोटिल होने के चलते 2 मैचों से बाहर रहे और अब पिछले मैच में कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) डाइव लगाते समय चोटिल हो गए थे। जिसके चलते अब उनके आखिरी मैच में खेलने पर सवाल खड़ा हुआ है।

ऐसे में, बावुमा मैच में उपलब्ध नहीं होते हैं तो उनकी जगह क्विंटन डी कॉक के साथ रीजा हेंड्रिक्स (Reeza Hendricks) पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं। रीजा ने डी कॉक की गैर मौजूदगी मे ओपनिंग की थी, लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं क्वीटंन के लिए भी अबतक इस सीरीज में कुछ खास पारियां नहीं आई है।

साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड


एडन मार्क्रम, डेविड मिलर, रसी वन डेर डूसेन, रिजा हेन्ड्रिक्स, तेम्बा बावुमा, ट्रिस्टन स्टब्स, ड्वेन प्रीटोरियस, मार्को जानसेन, हेनरिक क्लासेन, क्विंटन डी कॉक, एनरिक नॉर्खिया, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी नागिडी, तबरेज शम्सी, वेन पार्नेल।