IND vs SA: मैच रद्द होने पर साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने जताई अपनी नाराज़गी, कहा, मुझे अफ़सोस हैं कि …

By Akash Ranjan On June 20th, 2022
IND vs SA: मैच रद्द होने पर साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने जताई अपनी नाराज़गी, कहा, मुझे अफ़सोस हैं कि …

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम (Chinnaswamy Stadium) में खेला गया। जहाँ यह मैच बारिश की वजह से रद्द करना पड़ गया और इसी के साथ यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई।

वहीं, इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ जाने पर, आज के मैच में साउथ अफ्रीका की कमान संभालने वाले केशव महाराज (Keshav Maharaj) बेहद निराश दिखाई दिए। आइये जानते हैं, इसपर उन्होंने क्या कहा।

साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने कहा –

पांचवे और निर्णायक मुकाबले के बारिश की भेंट चढ़ जाने पर केशव महाराज (Keshav Maharaj) ने बताया कि पूरे मैच के ना होने से एक निराशा है। हम मौसम को कंट्रोल नहीं कर सकते। पिछले दो मैचों में अपने प्रदर्शन से निराश थे। उन्होंने कहा कि,

”एक रोमांचक दौरे के अंत के लिए हमें एक पूरा खेल नहीं मिला, बहुत निराश हूं। हमने बहुत अच्छी शुरुआत की, अफ़सोस कि हम परिणाम नहीं देख सके। हम मौसम को कंट्रोल नहीं कर सकते।”

केशव महाराज (Keshav Maharaj) ने आगे कहा,

”हमने कुछ संयोजनों की कोशिश की। ऑस्ट्रेलिया के लिए हम अभी भी रणनीति बना रहे हैं। आप अभी भी बदलाव देख सकते हैं। मुझे यकीन है कि भारत के खिलाफ भविष्य की सीरीज इसी तरह दिलचस्प होगी।”

”पहले दो मैचों में हमने जिस तरह का खेल दिखाया वह तारीफ़ योग्य है। हालांकि पिछले दो मैच हमारे लिए निराशजनक था। हमें वहां बढ़िया प्रदर्शन करना चाहिए था।”

ऐसा रहा निर्णायक मैच का हाल

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच खेले गए आखिरी टी20 मैच में टीम इंडिया (Team India) के दोनों सलामी बल्लेबाज छोटा सा धमाल मचाने के बाद पवेलियन लौटे गए। सबसे पहले युवा बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। ईशान ने 7 गेंदों का सामना किया और 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे जबकि ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने 12 गेंदों का समाना किया और 12 गेंदों में 1 चौके की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों का विकेट लुंगी एनगिडि (Lungi Ngidi) ने लिया।

सीरीज हुई 2 -2 से बराबर

गौरतबल है कि भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच खेली गई यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर रह गई। पहले और दूसरी मैच को साउथ अफ्रीका ने जीता था जबकि तीसरे और चौथे मैच को भारतीय टीम ने अपने नाम किया। निर्णायक मुकाबले में 3.3 ओवर का ही खेल हो पाया और करीब 9:45 पर बीसीसीआई ने मैच को रद्द करने का फैसला किया क्योंकि बारिश काफी हो रही थी।

Tags: IND vs SA, केशव महाराज, साउथ अफ्रीका,