IND vs SA: रितुराज गायकवाड़ अब बन रहे हैं दूसरे संजू सैमसन, आईपीएल में हीरो तो वहीं भारत के लिए बन जाते हैं जीरो

भारतीय क्रिकेटर रितुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने बीते साल आईपीएल 2021 में शानदार बल्लेबाजी की थी और ऑरेंज कैप अपने नाम किया था। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रिकॉर्ड चौथी बार खिताब जीता था। इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम इंडिया (Team India) में पहली बार जगह मिली। तब से अब तक एक साल में रितुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) टीम इंडिया के लिए 5 टी20 मैच खेल चुके हैं।
लेकिन हैरत की बात है कि रितुराज किसी में भी 25 रन नहीं बना सके हैं। ऐसे में आने वाले मैचों से उन्हें टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता हैं। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में रितुराज एक रन बनाकर आउट हुए।
साउथ अफ्रीका के साथ दूसरे मैच में भी हुए फ़्लॉप
Early strike for South Africa; IND 3/1 #INDvSA pic.twitter.com/RrvMKUOJYd
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) June 12, 2022
25 साल के रितुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) पहले टी20 में भी कमाल नहीं दिखा सके थे। वे 15 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हुए थे। इससे पहले खेले अन्य 3 टी20 में उन्होंने 21, 14 और 4 रन बनाए थे। इस साल ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप होना है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों को आजमा रहा है, लेकिन रितुराज इसमें अब तक असफल रहे हैं।
दूसरी ओर ईशान किशन (Ishan Kishan) ने पहले टी20 में अर्धशतक जड़ा था। दूसरे मैच में वे 34 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा ग़ौर करने वाली बात है कि सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को आईपीएल 2022 में अच्छे प्रदर्शन के बाद भी टीम में जगह नहीं मिली।
रितुराज गायकवाड़ का टी20 रिकॉर्ड है अच्छा

रितुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का ओवरऑल टी20 का रिकॉर्ड बेहद ही अच्छा है। इस मैच से पहले तक वे 78 मैच की 78 पारियों में 35 की औसत से 2465 रन बनाए हैं। एक शतक और 19 अर्धशतक लगाया है। यानी 20 बार 50 से अधिक रन की पारी खेली है। स्ट्राइक रेट 133 का रहा है, जो टी20 के लिहाज से अच्छा है। दूसरे टी20 में उनका विकेट तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को मिला। यह उनका टी20 इंटरनेशनल का 50वां विकेट है।
रितुराज गायकवाड़ बन रहे हैं दूसरे संजू सैमसन

रितुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के टीम इंडिया में लगातार फ़्लॉप होने से आईपीएल के एक और सफ़ल कप्तान खिलाड़ी संजू सैमसन (Sanju Samson) की याद आती है। संजू की ही तरह आईपीएल में धमाल मचाने के बाद रितुराज को टीम इंडिया में इंट्री मिली है। लेकिन संजू की तरह टीम इंडिया में मौक़े का फायदा नहीं उठा पा रहे है। ऐसे में आकंड़ो में देखें तो रितुराज गायकवाड़ टीम इंडिया में दूसरे संजू साबित होते जा रहे है। जो आईपीएल में गरजते है लेकिन टीम इंडिया में नहीं।
संजू सैमसन (Sanju Samson) का अगर टी20 और वनडे रिकॉर्ड देखें तो बहुत अच्छा नहीं है। उन्होंने अब तक 13 टी20 खेले हैं। इसमें 14.50 की औसत से 174 रन बनाए हैं। वहीं, इकलौते वनडे में इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 46 रन बनाए हैं। सैमसन को आईपीएल खेलते हुए 9 साल हो चुके हैं। वो 2013 में लीग के डेब्यू सीजन में ही राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए दमदार पारियां खेलकर चर्चा में आए थे।
Tags: आईपीएल, टीम इंडिया, रितुराज गायकवाड़, संजू सैमसन,