IND vs SA: ऋषभ पंत अब भारतीय टी20 टीम से हो सकते हैं बाहर, इस खिलाड़ी को मिलेगी अतिरिक्त जिम्मेदारी

इसमें कोई दोराय नहीं है कि टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) बेखौफ खिलाड़ी हैं और चंद ओवर में ही मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखते हैं। लेकिन, बीते कुछ वक्त से उनका बल्ला खामोश है। खासतौर पर टी20 में वो अपने नाम और रूतबे के मुताबिक, प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के खिलाफ टी20 सीरीज में अब तक यह नजर भी आया है।
पंत की किस्मत अच्छी थी कि उन्हें केएल राहुल (KL Rahul) के चोटिल होने के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी मिली। लेकिन, इसके तले वो दबे से नजर आए। न तो उनका बल्ला ही चला और न ही कप्तानी में धार नजर आई। अगर ऐसा ही प्रदर्शन आगे भी जारी रहा, तो हो सकता है कि उन्हें टी20 टीम में जगह ही नहीं मिले। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का भी यही मानना है। पंत फिलहाल जिस तरह की फॉर्म में चल रहे हैं, उसे देखते हुए एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर उनकी जगह टीम में पक्की नहीं है।
ऋषभ पंत के लिए अब टीम में जगह मुश्किल

टीम इंडिया (Team India) के पास फ़िलहाल तीनों फॉर्मेट के लिए केएल राहुल (KL Rahul) जैसा खिलाड़ी मौजूद हैं। केएल राहुल बल्ले के साथ साथ कप्तानी और विकेटकीपिंग करने का भी हुनर रखते है। ऐसे में जब वो चोट के बाद टीम में वापसी करेंगे, तो टीम में उनकी जगह पक्की है।
इसके साथ मौजूदा साउथ अफ़्रीका सीरीज से टीम इंडिया में वापसी करने में क़ामयाब रहे दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik) शानदार फॉर्म में चल रहे है। प्लस पॉइंट है कि दिनेश ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ के साथ एक माहिर विकेटकीपर भी हैं। ऐसे में ऋषभ पंत का हालिया फॉर्म देखते हुए नहीं लगता कि उनकी जगह टी20 टीम में बनती है।
ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 टी20 में 57 रन बनाए

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक हुए 4 टी20 में कुल 57 रन बनाए हैं। इससे पहले, उन्होंने आईपीएल 2022 के 14 मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए 151 के स्ट्राइक रेट से 340 रन बनाए थे। लेकिन, पूरे सीजन में वो एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। पंत तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, इस चक्कर में वो अपना विकेट गंवा दे रहे हैं और यही वजह है कि टेस्ट और वनडे की तरह वो टी20 में एक आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर अपनी छाप नहीं छोड़ पा रहे हैं।
Tags: IND vs SA, ऋषभ पंत, केएल राहुल, टीम इंडिया,