IND vs SA: बतौर कप्तान किस्मत नहीं दे रही है ऋषभ पंत का साथ, टॉस के आकड़े दे रहे हैं इसके गवाही

By Akash Ranjan On June 18th, 2022
IND vs SA: बतौर कप्तान किस्मत नहीं दे रही है ऋषभ पंत का साथ, टॉस के आकड़े दे रहे हैं इसके गवाही

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साउथ अफ्रीका के (IND vs SA) खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले दो मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद बीते मंगलवार को सीरीज के तीसरे मैच में जीत हासिल कर भारत ने कुछ बराबरी की।

भारत ने मैच तो जीत लिया लेकिन पंत के लिए इस सीरीज में बतौर कप्तान किस्मत साथ नहीं दे रही है। साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ सीरीज में पंत लगातार चौथी बार टॉस (Toss) हारे है। इस सीरीज में अब तक चार मैचों में पंत लगातार चारो बार टॉस हार का बल्लेबाज़ी करने उतरे है।

आईपीएल (IPL) में 2 सीजन दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी करने के अनुभव के साथ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को मौजूदा भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज में कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है। लेकिन वे अभी तक खुद को इस नई जिम्मेदारी के काबिल साबित नहीं कर पाए हैं। पंत की वज़ह से टीम इंडिया (Team India) अलग अपनी रणनीति नहीं बना पा रही है। इस वजह से क़यास लगाए जा रही है कि ऋषभ पंत अच्छे कप्तान नहीं बन सकते हैं।

टॉस में किस्मत नहीं देती ऋषभ पंत का साथ

क्रिकेट के खेल में काबिलियत के साथ खिलाड़ी की किस्मत की भी अहम भूमिका रहती है। तमाम कौशल और अच्छे फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी को भी किस्मत के साथ की आवश्यकता होती है। अगर कप्तान किस्मत का धनी हो तो इसका फायदा पूरी टीम मिल सकता है, वहीं अगर कप्तान इस मामले में संघर्ष करे तो टीम की मुसीबत बढ़ना लाजमी है।

लेकिन ऐसा देखा गया है कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) बहुत कम ही टॉस जीत पाते हैं। साउथ अफ्रीका के विरुद्ध सीरीज के चारों मैचों में ऋषभ पंत एक भी बार टॉस नहीं जीत पाए हैं और आईपीएल (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए भी उन्हें बहुत कम मैचों में ही टॉस जीतने का मौका मिला। यह संयोग की बात हो सकती है। लेकिन उनकी किस्मत इस मामले में उनका साथ नहीं देती।

कप्तान बनने के बाद स्ट्राइक रेट में आई कमी

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पहले बिना दबाव के विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए नजर आते थे। लेकिन जब से उनके ऊपर कप्तानी की जिम्मेदारी आई है, उनका स्ट्राइक रेट कम हो गया है। आईपीएल में वह बतौर कप्तान कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी कप्तानी मिलने के बाद उनकी बल्लेबाजी खराब रही है।

पंत को सौंपी गई थी टीम की कमान

बता दें कि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पहले केएल राहुल (KL Rahul) को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था। लेकिन अभ्यास सत्र के दौरान उनके चोटिल हो जाने के बाद टीम की कमान पंत को सौंपी गई। इस सीरीज के शुरूआती 2 मुकाबलों में टीम इंडिया को पंत की कप्तानी में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन तीसरे मैच में भारत ने शानदार अंदाज में वापसी करते हुए अफ्रीका को हरा डाला और सीरीज में 1-2 कर लिया।

Tags: IND vs SA, ऋषभ पंत, केएल राहुल,