IND vs SA: भारत को पहले ही मैच में मिली करारी हार, ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ने कप्तानी को लेकर शेयर किया प्यारा मैसेज

By Akash Ranjan On June 10th, 2022

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का पहला मैच बीती रात संपन्न हुआ। इस मैच में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथ में युवा टीम की कप्तानी थी। मैच से एक दिन पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) को गेंद लग जाने के कारण सीरीज से बाहर होना पड़ा, जिसके बाद उप कप्तान ऋषभ पंत को कप्तान बनाया गया। इस सीरीज में ऋषभ पंत के कप्तान बनते ही उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी (Isha Negi) ने अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी के माध्यम से खुशी जाहिर की।

ईशा नेगी ने लिखा थैंकफुल, ग्रेटफुल और ब्लेस्ड


भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी जब ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथ में थमाई गई, तब खिलाड़ी ने कहा कि उन्हें कप्तान बनने पर अच्छा लग रहा है। लेकिन परिस्थियां अलग हैं। जैसे ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के हवाले से खबर मिली की केएल राहुल (KL Rahul) के चोटियो होने के बाद अब उपकप्तान ऋषभ पंत टीम के कप्तानी करेंगे। उसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा “थैंकफुल, ग्रेटफुल और ब्लेस्ड”।

ऋषभ पंत को पहले कप्तानी वाले मैच में मिली हार

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) टी20 फॉर्मेट में भारत के 8वें कप्तान है। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन टी20 फॉर्मेट में भारत की कप्तानी कर चुके हैं। वहीं युवा कप्तान के मामले में ऋषभ पंत दूसरे सबसे युवा कप्तान है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवर शाम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए हाई स्कोरिंग मैच में अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हारा दिया। यह मैच भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का बतौर कप्तान पहला मैच था। इस हार के साथ भारत की पिछले 12 मैचों से चली आ रही विनिंग स्ट्रीक टूट गई है।

आईपीएल में आईं थी नजर

ईशा (Isha Negi) और पंत (Rishabh Pant) सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आईपीएल 2022 में भी दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मुकाबलों में ईशा मैदान पर नजर आईं थी। ईशा नेगी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं। फैंस भी उन पर भरपूर प्यार लुटाते हैं।

Tags: IND vs SA, ईशा नेगी, ऋषभ पंत,