IND vs RSA: ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका के ख़िलाफ़ मैच शुरु होने से पहले बनाया ये ख़ास रिकॉर्ड, एमएस धोनी को पछाड़ा

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज में पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करने का मौका मिला है। 5 मैचों की इस टी20 सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है, इस मैच की शुरुआत से पहले ही टॉस की प्रक्रिया सम्पन्न होते ही ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने एमएस धोनी (MS Dhoni) को पछाड़कर एक खास रिकॉर्ड अपने खाते में जोड़ लिया है।
टी20 में कप्तान बनने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने ऋषभ पंत

दरअसल, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। ऋषभ को 24 साल और 248 दिनों की उम्र में कप्तानी करने का मौका मिला है। इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी20 में कप्तानी करने वाले दूसरे सबसे युवा कप्तान थे।
जिन्होंने 26 साल और 68 दिन की उम्र में पहली बार टीम इंडिया की कमान संभाली थी। हालांकि इस लिस्ट में अभी भी पहले नंबर पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना का नाम काबिज है, जिन्होंने 23 साल 197 दिन की उम्र में पहली बार कप्तानी की थी।
केएल राहुल के चोटिल होने के बाद ऋषभ पंत को बनाया गया कप्तान

इसके साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका इस सीरीज में नियमित कप्तान रोहित शर्मा को आराम देने के बाद केएल राहुल को कमान सौंपी गई थी और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को उपकप्तानी का जिम्मा सौंपा गया था। लेकिन सीरीज की शुरुआत होने से एक दिन पहले केएल राहुल समेत कुलदीप यादव को चोटिल होने के चलते सीरीज से बाहर कर दिया गया था, लिहाजा ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को कप्तानी सौंपी गई है और हार्दिक पाड्या को उपकप्तान घोषित किया गया है।
Tags: IND vs SA, ऋषभ पंत, एमएस धोनी,