IND vs SA: भारतीय चयनकर्ताओं ने इस खिलाड़ी के साथ फिर किया अन्याय, रोहित शर्मा की जगह लेने का रखता है काबिलियत

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 9 जून को दिल्ली में खेला जाना है। 5 मैचों की इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इसमें कई खिलाडियों को आइपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम मिला है। लेकिन इसके अलावा कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिनको लगातार और बार बार भारतीय सेलेक्टर अनदेखी कर रहे है।
इस खिलाड़ी ने खुद को एक शानदार सलामी बल्लेबाज के तौर पर साबित किया है और ख़ास बात है कि इस खिलाड़ी में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जितनी है काबिलियत।
दिखती है रोहित शर्मा की झलक
हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो है पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)। पृथ्वी शॉ एक घातक सलामी बल्लेबाज़ है और उनमें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की झलक नजर आती है। सिर्फ यही नही, उनकी कई दफा बड़े और दिग्गज खिलाड़ियों के साथ तुलना की गई है। पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया का भविष्य माना जाता है फिर भी सेलेक्टर्स उन्हे मौका नहीं दे रहे है।
पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) भारत के लिए तीनो फॉर्मेट भी खेल चुके है। आईपीएल 2022 में पृथ्वी शॉ ने 152.97 की तूफानी स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ 283 रन बनाए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में मौका नहीं दिया गया।
लम्बे समय से नही मिला मौका
पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) एक युवा भारतीय खिलाड़ी हैं और उनके करियर में बहुत खेल बाकी है। लेकिन काफी समय से उनकी तरफ सेलेक्टर्स नजर भी नही डालना चाहते हैं। एक कारण उनकी खराब फिटनेस भी है। इसकी वजह से उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पा रही है। एक वक़्त पर माना जा रहा था कि कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रिटायर होने के बाद पृथ्वी शॉ उनकी जगह लेंगे मगर ऐसा बेहद मुश्किल दिख रहा है।
साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय टीम
केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उप कप्तान, विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।
Tags: पृथ्वी शॉ, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, साउथ अफ्रीका सीरीज,