IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप में लगातार फ्लॉप हो रहे केएल राहुल का पर्थ में कटेगा पत्ता? कमज़ोर कड़ी पर भारतीय कोच ने दिया फैसला

By Akash Ranjan On October 29th, 2022
केएल राहुल

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) की शुरुआत टीम इंडिया (TEAM INDIA) ने धमाकेदार करी है। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान और नेदरलैंड्स को हराते हुए 4 पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं। जिसके बाद अब नजरें तीसरा मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले पर है टिकी हुई है और इस मुकाबले पर ख़ास नजरें रहेंगी टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल (KL RAHUL) पर।

जो पहले दो मैचों में नाकाम रहे थे। इसके बाद से केएल राहुल (KL RAHUL) को टीम से बाहर करने की मांग उठने लगी है। लेकिन क्या उन्हें इस मैच में जगह मिलेगी? लगातार दो नाकामियों के बाद क्या उनकी जगह ऋषभ पंत को मौका नहीं दिया जाना चाहिए? ये सवाल और सुझाव लगातार उठ रहे हैं और अब टीम इंडिया ने इसका जवाब दे दिया है।

ऋषभ पंत या केएल राहुल? कोच ने दिया जवाब

पर्थ में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले में ऋषभ पंत या लोकेश राहुल, किसे मौका दिया जाएगा, इस सवाल पर टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने कहा,

‘ओपनिंग जोड़ी को लेकर फिलहाल किसी तरह का बदलाव नहीं होने जा रहा है। हम लोकेश राहुल की जगह ऋषभ पंत को प्लेइंग 11 में नहीं लाने वाले हैं। दो मैच एक छोटा सैंपल हैं। लोकेश राहुल ही पर्थ में खेलेंगे।’

ऐसा माना जा रहा है कि साउथ अफ्रीका के पेस अटैक को पर्थ की पिच भी सपोर्ट करेगी। हालांकि टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम ने कहा कि भारत के पास चार तेज गेंदबाज हैं। अभी तक उन्होंने पिच नहीं देखी है और पिच का मुआयना करने के बाद ही प्लेइंग-XI को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा,

‘टीम पर्थ में प्रैक्टिस के लिए इसलिए आई थी ताकि परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझा जा सके। हम सभी जानते हैं कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच काफी अहम है।’

राहुल पर भरोसा बरकरार

केएल राहुल ने एशिया कप के साथ टीम इंडिया में वापसी की थी और तब से ही ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में कुछ दमदार पारियां उनके बल्ले से निकली हैं, लेकिन निरंतरता की कमी नजर आई है। ऐसे में जब विश्व कप में विराट कोहली लगातार अच्छी बैटिंग कर रहे हैं और रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने भी पिछले मैच में बल्ले का दम दिखाया है, तो राहुल पर दबाव बनना लाजिमी है।

Tags: ऋषभ पंत, केएल राहुल, टी20 वर्ल्ड कप, टीम इंडिया,
Exit mobile version