IND vs SA: शर्मनाक हार के लिए केशव महाराज ने इन खिलाड़ियो को ठहराया जिम्मेदार, अगले मैच को लेकर दिया हिट

By Twinkle Chaturvedi On June 18th, 2022
IND vs SA: साऊथ अफ्रीका के केशव महाराज ने इन खिलाड़ियो को ठहराया हार का जिम्मेदार

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) ने एक-दूसरे के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज का चौथा मैच 17 जून राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम (SAURASHTRA CRICKET STADIUM)  में शाम 7ः00 बजे से खेला गया। आज के मैच में हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) और आवेश खान (AVESH KHAN)  ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को मैच जीतवा दिया हैं।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  20 ओवर में 169 रन बनाए। भारत के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे अफ्रीकी टीम 87 रन पर ऑल आऊट हो गयी। भारत ने 82 रनों से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया हैं।

गेंद के साथ हमारा प्रदर्शन शुरू से खराब था- केशव महाराज

image

भारत और साऊथ अफ्रीका चौथा टी-20 मैच राजकोट में खेला गया। आज भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे साऊथ अफ्रीका ने घुटने टेक दिए। टीम को 82 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा (TEMBA BAVUMA) की जगह साऊथ अफ्रीका के खिलाड़ी केशव महाराज (KESHAV MAHARAJ) पहुंचे थे। मैच में हार के बाद केशव महाराज ने कहा-

” हमने सोचा था कि हम पारी के पीछे बेहतर हो गए लेकिन गेंद के साथ हमारा प्रदर्शन ऊपर से खराब था। शायद यह सक्रियता की कमी थी जिसे हमें संबोधित करने की आवश्यकता है। हम कभी भी बल्ले से आगे नहीं बढ़े, कोई मूलभूत साझेदारी नहीं थी और उनके गेंदबाज अच्छे थे। डीके ने बहुत अच्छा खेला। मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं, उम्मीद है कि आगे भी जारी रहूंगा। हमें उम्मीद है कि यह बेंगलुरु में पटाखा होगा।”

निराशाजनक रहा साऊथ अफ्रीका का प्रदर्शन

image

भारत के खिलाफ चौथे टी-20 मुकाबले में साऊथ अफ्रीका आज काफी फीकी पड़ती नजर आयी। पहली पारी में अफ्रीकी टीम की शुरूआत अच्छी हुई थी। रितुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर के विकेट से भारत को दबाव में डालने में टीम कामयाब हुई थी। लेकिन फिर जब हार्दिक पंड्या और दिनेश कार्तिक ने अपनी पारी खेलने शुरू की साऊथ अफ्रीका भारत पर दबाव नहीं बना पाई और भारत ने 170 का लक्ष्य अफ्रीकी टीम को दे डाला।

आज चौथे टी-20 मुकाबले में साऊथ अफ्रीकी टीम बल्ले से भी उतनी शानदार नहीं दिखी। आज टीम की बल्लेबाजी क्रम भारत के गेंदबाजों के आगे उजड़ गई। 16.5 ओवर में ही पूरी टीम 87 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। ऋषभ पंत की टीम ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ दो लगातार जीत हासिल कर ली हैं और सीरीज अपने नाम करने के लिए पूरी मशक्कत से तैयार हो गई हैं।

 

Tags: ऋषभ पंत, केशव महाराज, टेम्बा बवुमा, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, साऊथ अफ्रीका क्रिकेट टीम,