IND vs SA: भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कब, कहां और कैसे देख पाएंगे, जानें इसकी पूरी जानकारी

भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) एक-दूसरे के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज का तीसरा मैच 14 जून को विशाखापट्नम के एसीए- वीडीसीए स्टेडियम (ACA- VDCA STADIUM) में शाम 7ः00 बजे से खेला जाएगा। दूसरे मैच में इंडिया को 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।
तीसरे मैच में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) को मजबूत वापसी की जरूरत हैं। वर्ना टीम अफ्रीकी टीम के खिलाफ सीरीज हारने के कगार पर खड़ी हो सकती हैं। तीसरे टी-20 मैच को आप कब, कहां और कैसे देख पाएंगे इसकी जानकारी आपको बताते हैं-
सीरीज हारने से बचने के लिए भारत को जीतना होगा तीसरा मुकाबला

भारत और साऊथ अफ्रीका 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही हैं। सीरीज के पहले और दूसरे मैच दोनों में ही भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा हैं। मेजबान टीम पूरी तरह आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। ऐसे में वो सीरीज के तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज जीतना चाहेगी। दूसरे टी-20 मैच में अफ्रीकी टीम के घातक गेंदबाजी के आगे भारत को रन बनाने में काफी तकलीफ हुई।
भारत विकेट गिरने के दबाव से बाहर ही नहीं आ पायी। इंडिया 20 ओवर में सिर्फ 148 रन ही बना पायी। दूसरे टी20 में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम को भुवनेश्वर कुमार ने शुरूआती झटके दिए। लेकिन टीम झटकों से पार होकर हेनरिच क्लासेन के 81 रनों की मदद से आसानी से लक्ष्य तक पहुंच गयी। तीसरे टी20 मैच में भारत को मजबूती से वापसी करनी होगी और खुद की जमीं पर सीरीज हारने से बचना होगा।
कब और कहां होगा टीम इंडिया बनाम साऊथ अफ्रीका का मैच
इंडिया और साऊथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 14 जून 2022 को विशाखापट्नम के वीडीसीए स्टेडियम में शाम 7ः00 बजे से खेला जाएगा।
यहां देख सकेंगे इंडिया और साऊथ अफ्रीका के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

टीम इंडिया और साऊथ अफ्रीका के बीच होने वाले मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग आप स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनलों स्टार स्पोर्ट्स-1, स्टार स्पोर्ट्स-1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स-3 पर देख सकते हैं। आप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री टू ऐयर चैनल डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख सकते हैं। क्रिकेट फैंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन डिजनी प्लस हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।
Tags: ऋषभ पंत, टेम्बा बवुमा, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम,
