भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज आगामी 9 जून से खेली जाने वाली है। इस सीरीज को खेलने के लिए साउथ अफ्रीका की टीम भारत पहुंच चुकी है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा। हालांकि इसमें सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।जबकि युवा खिलाड़ियों के पास मौका पे चौका लगाने का अच्छा चांस होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली की ग़ैर-हाज़िरी में टीम की कमान केएल राहुल (KL Rahul) को सौंपी गई है। अब बड़ा सवाल ये उठता है कि इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों की जगह किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। तो चलिए जानते हैं केएल राहुल किस खिलाड़ी पर जताएंगे भरोसा?
धोनी का यह धुरंधर रोहित शर्मा की जगह लेने को तैयार

भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज के बीच खेली जाने वाली सीरीज में केएल राहुल (KL Rahul) को किस खिलाड़ी के साथ पारी की शुरूआत करते हुए देखा जा सकता है। वैसे आईपीएल में केएल राहुल ने ओपनिंग करते हुए बल्ले के साथ अपना जलवा दिखाया था। वह कई मौकों पर टीम इंडिया के लिए पारी की शुरूआत कर चुके हैं। ऐसे में वह IND vs SA सीरीज में मोर्चा संभाल सकते हैं।
केएल राहुल के साथ सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर कौन सा बल्लेबाज नजर आ सकता है। वैसे केएल राहुल के पास ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और ईशान किशन (Ishan Kishan) के रूप में दो विकल्प मौजूद हैं। लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि ईशान किशन का पत्ता कट सकता है। वहीं केएल राहुल के साथ सलामी बल्लेबाज़ी करने ऋतुराज गायकवाड़ आ सकते है। इसकी वज़ह साफ़ है ईशान किशन आईपीएल में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे और ऋतुराज गायकवाड़ ने अच्छा प्रदर्शन दिखा के अपनी अच्छी फॉर्म का संकेत दिया है।
टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई , भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

