IND vs SA: केएल राहुल के सामने सबसे बड़ी चुनौती, अगर पहला टी20 मैच हारे तो बन जायेगा ये शर्मनाक रिकॉर्ड

By Akash Ranjan On June 6th, 2022
IND vs SA: केएल राहुल के सामने सबसे बड़ी चुनौती, अगर पहला टी20 मैच हारे तो बन जायेगा ये शर्मनाक रिकॉर्ड

केएल राहुल (KL Rahul) टी20 फॉर्मेट में भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में से साबित हुए है। बतौर बल्लेबाज तो राहुल काफी कामयाब रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया के लिए टी20 में बतौर कप्तान वे पहली बार खेलेंगे। साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ पहले टी20 मैच में केएल राहुल के सामने एक बड़ी चुनौती होगी। इस मैच में अगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा तो उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।

केएल राहुल के सामने बड़ी चुनौती

बतौर कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) के आंकड़े काफी खराब रहे हैं। ऐसे में ये सीरीज राहुल के लिए काफी अहम रहने वाली है। केएल राहुल (KL Rahul) इससे पहले वनडे और टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं। यकीनन ये पहला मौका होगा जब वे टी20 में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। केएल राहुल (KL Rahul) बतौर कप्तान एक भी मैच नहीं जीत सके हैं, ऐसे में साउथ अफ्रीका (South Africa) को हराना उनके लिए बड़ा चुनौती होगी।

बन सकता है ये शर्मनाक रिकॉर्ड

केएल राहुल (KL Rahul) ने इससे पहले साउथ अफ्रीका दौरे पर एक टेस्ट और तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी की थी। इन सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में अगर राहुल टी20 में भी बतौर कप्तान पहला मैच हार जाते हैं तो उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। राहुल तीनों फॉर्मेट में बतौर कप्तान पहला मैच हारने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन जाएंगे।

ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बनेंगे

केएल राहुल (KL Rahul) तीनों प्रारूपों में बतौर कप्तान अपना पहला मैच हारने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन जाएंगे। उनसे पहले ये अनचाहा रिकॉर्ड विराट कोहली (Virat Kohli) बना चुके हैं। कोहली बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट में अपना पहला मैच हारे गए थे। 2014 में बतौर टेस्ट कप्तान पहले मैच में विराट को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं 2013 में उन्हें वनडे में कप्तानी का मौका मिला और श्रीलंका के खिलाफ यह मैच टीम इंडिया हार गई थी। कोहली ने टी-20 में बतौर कप्तान पहला मैच 2017 में खेला था और इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को हराया था।

Tags: IND vs SA, केएल राहुल, भारतीय कप्तान, विराट कोहली,