IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में केएल राहुल की कप्तानी का होगा टेस्ट, हारे तो बंद हो जायेंगे दरवाजे

By Akash Ranjan On June 4th, 2022
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में केएल राहुल की कप्तानी का होगा टेस्ट, हारे तो बंद हो जायेंगे दरवाजे

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 9 जून से होने को है। इस सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई (BCCI) की सीनियर चयन समिति ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को आराम दिया है। ऐसे में टीम की कमान एक बार फिर केएल राहुल (KL Rahul) को सौंपी गई है।

राहुल ने इसी साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका दौरे पर भी टीम की कप्तानी की थी। राहुल ने हाल ही में आईपीएल-2022 में नई नवेली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी की थी और उसे प्लेऑफ में ले गए थे। लेकिन क्या वे ये सफलता टीम इंडिया के साथ भी दोहरा पाएंगे या नहीं इस पर बड़ा सवाल है।

रेस में कई नामों से केएल राहुल को मिल रही है टक्कर

केएल राहुल (KL Rahul) का बतौर कप्तान रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। लेकिन फिर भी वह टीम इंडिया के कप्तान बनने की रेस में पहले भी थे और अब भी हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) के हाथ से जब से कप्तानी गई है तब से राहुल ही कप्तान की रेस में थे। कोहली ने साउथ अफ्रीका दौरे पर ही टेस्ट टीम की कप्तान छोड़ी थी। फिर अगले मैच में राहुल ने ही कप्तानी की थी। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को जब तीनों प्रारूपों का कप्तान बनाया गया तो राहुल को उप-कप्तान नियुक्त किया गया।

केएल राहुल कप्तानी रिकॉर्ड

टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर केएल राहुल (KL Rahul) का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने जोहान्सबर्ग में जिस टेस्ट मैच में कप्तानी की थी वो मैच भारतीय टीम हार गई थी। इसके बाद वनडे सीरीज में भी राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तानी की थी और इसमें भी हार मिली थी। राहुल की कप्तानी में वो आक्रामकता, चतुराई नहीं दिखती है जो कोहली और रोहित की कप्तानी में दिखती थी या किसी कप्तान की कप्तानी में दिखनी चाहिए। उनकी कप्तानी की सबसे बड़ी कमजोरी यही मानी जाती है।

फ्लॉप हुए तो जाएगी जगह

केएल राहुल (KL Rahul) के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज बहुत बड़ी चुनौती है क्योंकि ये संभवतः उनके कप्तान या उप-कप्तान के तौर पर भविष्य का फैसला करेगी। अगर राहुल इस सीरीज में अच्छा करते हैं तो चयनकर्ता उन पर भरोसा कायम रखेंगे लेकिन वह विफल होते हैं तो बदलाव देखने को मिल सकते हैं और टीम इंडिया के पास अब उप-कप्तान/कप्तान के विकल्प भी हैं।

ऋषभ पंत (Rishabh Pant), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) इस रेस में हैं। पंत और बुमराह तो उप-कप्तान भी रह चुके हैं। राहुल के लिए इस सीरीज में काफी कुछ दांव पर लगा है।

Tags: केएल राहुल, भारत बनाम साउथ अफ्रीका,
Exit mobile version