IND vs SA: इस भारतीय खिलाड़ी पर भड़के कपिल देव, सरेआम कहा- ‘वह एक मैच में हिट और दूसरे में फेल हो जाता हैं’

By Akash Ranjan On June 16th, 2022
IND vs SA: इस भारतीय खिलाड़ी पर भड़के कपिल देव, सरेआम कहा- ‘वह एक मैच में हिट और दूसरे में फेल हो जाता हैं’

भारतीय टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में भिड़ रही है। इस सीरीज में टीम इंडिया (Team India) अभी 1-2 से पीछे चल रही है। सीरीज के पहले दो मैच हारने के बाद भारतीय टीम ने तीसरे मैच में कमाल की वापसी की। टीम इंडिया की इस जीत ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के लिए भी बतौर कप्तान यह पहली जीत है। इस सीरीज में कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला नहीं चला रहा।

अपने खराब प्रदर्शन के कारण ही उन्हें फैंस के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। कुछ फैंस ऐसे भी हैं जिन्होंने पंत के इस प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया में इनके बदले संजू सैमसन (Sanju Samson )को टीम इंडिया में वापस लाने की मांग कर रहे हैं जिसके बाद टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी कपिल देव (Kapil Dev) ने अपनी राय सबके सामने रखी है।

कपिल देव ने इस खिलाड़ी को बताया बेस्ट

दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान जब कपिल देव (Kapil Dev) से दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, ईशान किशन और संजू सैमसन (Sanju Samson) में से बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज कौन है? इस सवाल पर कपिल देव ने जवाब देते हुए कहा-

“ईमानदारी से कहूं, इन चारों में विकेटकीपर के तौर पर ज्यादा फर्क नहीं है। इनमें से सभी 19-20 है लेकिन सबसे बेहतर ऋद्धिमान साहा है।”

कपिल देव ने आगे बताया-

“बल्लेबाजी के नजरिये से देखा जाये तो सभी एक दूसरे से बढ़कर है। ये सभी अपने दम पर मैच जीता सकते हैं। लेकिन मैं संजू सैमसन (Sanju Samson)से बेहद दुखी हूं। इनमें बेहद टैलेंट है लेकिन ये एक दो मैच में अच्छा प्रदर्शन करते है और फिर फ्लॉप हो जाते हैं।”

साउथ अफ्रीका सीरीज में नहीं मिला मौका

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में भी संजू सैमसन को भी मौका नहीं मिला। सैमसन का प्रदर्शन हालांकि आईपीएल 2022 में ठीक ठाक रहा था। इसके अलावा कप्तानी में वो काफी हिट रहे थे। सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम फाइनल तक पहुंची थी। हालांकि फाइनल में इस टीम को गुजरात टाइटंस (GT) से हार का सामना करना पड़ा था।

Tags: IND vs SA, कपिल देव, संजू सैमसन,