"आज हमने ईशान किशन का ओरिजनिल अवतार देखा"- ईशान की पारी से गदगद हुए फैंस, सोशल मीडिया में लुटाया जमकर प्यार
"आज हमने ईशान किशन का ओरिजनिल अवतार देखा"- ईशान की पारी से गदगद हुए फैंस, सोशल मीडिया में लुटाया जमकर प्यार

भारतीय टीम (INDIA)  और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA)  5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच 9 जून को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम (ARUN JAITLEY STADIUM)  में शाम 7ः00 बजे से खेल रही हैं। साऊथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बवुमा ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। पहले बल्लेबाजी करते टीम इंडिया ने ईशान किशन (ISHAN KISHAN)  के 76 रन के विस्फोटक बल्लेबाजी के मदद से दक्षिण अफ्रीका को 212 रनों का लक्ष्य दिया हैं। अपनी ताबड़तोड़ पारी के कारण ईशान किशन सोशल मीडिया में पूरे टाइम छाए हुए हैं।

ईशान किशन की विस्फोटक पारी ने फैंस को बनाया दीवाना

आज भारत के लिए पहली पारी में ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ ओपनिंग करते नजर आए। दोनों युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी और दोनों उसे बखूबी निभाते भी आए। ईशान किशन ने आज 48 गेंदों में 158.33 के स्ट्राइक रेट के साथ 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

ईशान ने पहले ऋतुराज के साथ 57 रन और फिर दूसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर के साथ 80 रनों की साझेदारी निभाई। उनकी इस पारी ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया हैं। फैंस सोशल मीडिया में उनके शानदार फार्म और बल्लेबाजी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

यहां देखें फैंस के टि्वट