IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में इन 3 कारणों से भारतीय टीम ने जीता मैच, हीरो बने ये 4 खिलाड़ी

सूर्यकुमार यादवः आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के खिलाफ शानदार जीत के बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आज 28 सितंबर से साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी शुरू कर रही हैं। जिसका पहला मैच तिरूवनंतपुरूम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम (GREENFIELD STADIUM) में शाम 7 बजे से खेला जा रहा था।
अफ्रीकी टीम आज केशव महाराज के 41 रनों के चलते 7 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना पायी थी। भारतीय टीम को भी लक्ष्य का पीछा करने में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
भारत ने यह मुकाबला केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के बीच हुए शानदार साझेदारी और दोनों के पचासे के चलते 8 विकटों से अपने नाम कर लिया हैं। आज भारत के जीत के 3 कारण रहे हैं, आइए आपको बताते हैं-
1. अर्शदीप और दीपक की पावरप्ले गेंदबाजी
भारतीय टीम काफी समय से अपने गेंदबाजी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई थी। आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत में अक्षर पटेल के अलावा कोई और गेंदबाज किफायती नहीं था। लेकिन आज भारत की गेंदबाजी शानदार नजर आयी। दीपक चाहर और अर्शदीप सिंह ने शुरूआत करते हुए साऊथ अफ्रीकी टीम के छक्के छुड़ा दिए।
दीपक ने पहले ही ओवर में टेम्बा बवुमा को आऊट कर ब्रेक थ्रू टीम को दिया। वहीं अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ओवर में 3 विकेट चटकाकर टीम की कमर ही तोड़ दी। आज भारतीय टीम के जीत का सबसे बड़ा कारण दोनों की शानदार गेंदबाजी रही हैं।
भारत की ऐसी गेंदबाजी को हम काफी समय से मिस कर रहे थे। जो आज पूरा हुआ। दीपक चाहर ने अपने स्पेल में 24 रन देकर 2 विकेट लिए। अर्शदीप ने अपने स्पेल में 32 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।
2. सूर्यकुमार यादव की शानदार फिफ्टी
सूर्यकुमार यादव आज एक बार फिर अपना जलवा दिखाते हुे नजर आए। भारतीय टीम भी थोड़ी मुश्किलों में नजर आ रही थी। रोहित शर्मा और विराट कोहली के आऊट होने के बाद माहौल काफी ज्यादा शांत दिख रहा था। वहीं राहुल की बल्लेबाजी देख लग रहा था कि पिच में थोड़ी खराबी हैं। लेकिन सूर्या जब जम जाए तो कोई पिच कुछ मायने नहीं रखता हैं।
सूर्यकुमार यादव की चमक को आज भी रोकना मुश्किल था। आज सूर्या ने 33 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रनों की नाबाद पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने क्रिज पर आकर टीम को पूरी तरह संभाला और वो काम करते दिखें जिसके लिए वो जाने जाते हैं। आज सूर्या की पारी ने टीम को 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज करवाई हैं।
2. केएल राहुल और सूर्या के बीच हुई शानदार साझेदारी
लक्ष्य का पीछ करते हुए रोहित शर्मा शून्य व विराट कोहली 3 रन पर आऊट हो गए। जिसके बाद भारत मुश्किल में थी। केएल राहुल एक छोर से सब संभाले हुए थे। वहीं सूर्यकुमार यादव ने भी आकर सब संभाल लिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच आज 93 रनों की शानदार साझेदारी हुई। इस साझेदारी ने भारत को मैच जीतवाने का काम किया।
केएल राहुल भी थोड़े संभल कर खेलते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन सूर्या के जमने के बाद वह भी गगनचुंबी छक्के लगाते हुए नजर आए। दोनों ही खिलाड़ियों ने आज अपना अर्धशतक पूरा किया और नाबाद पारी खेल टीम को विजयी बनाया हैं।
Tags: केएल राहुल, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, सूर्यकुमार यादव,