IND vs SA: हार्दिक पांड्या के इस फैसले से उनपर बुरी तरह से भड़क गए आशीष नेहरा, बोले- “दूसरे छोर पर मैं नहीं कार्तिक थे”

By Akash Ranjan On June 10th, 2022
IND vs SA: हार्दिक पांड्या के इस फैसले से उनपर बुरी तरह से भड़क गए आशीष नेहरा, बोले- "दूसरे छोर पर मैं नहीं कार्तिक थे"

इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मैच में एक हरकत कर आलोचनाओं का रुख अपनी तरफ मोड़ लिया है। गुरुवार रात भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों पहले टी20 मुकाबले में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मेहमान टीम ने इस जीत के साथ 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच के दौरान हार्दिक पांड्या के एक फ़ैसले से गुजरात टाइटंस (GT) में उनके हेड कोच रहे पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा (Ashish Nehra) नाराज़ दिखे है।

आशीष नेहरा ने हार्दिक पांड्या पर उठाए सवाल

दरअसल, भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले टी20 मैच में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने भारत की पारी के 20वें ओवर में शानदार फॉर्म में चल रहे दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को सिंगल देकर स्ट्राइक पर आने का मौका नहीं दिया था। क्योंकि कार्तिक इससे पहले उनके द्वारा खेली गई 2 गेंदों में एक भी बड़ा शॉट लगाने में कामयाब नहीं हुए थे।

लेकिन हार्दिक (Hardik Pandya) का कार्तिक को सिंगल नहीं देना कई लोगों को नागवार गुजरा था, जिसमें उनके खास आशीष नेहरा का नाम भी शामिल है। क्रिकबज के माध्यम से बातचीत करते हुए आशीष नेहरा ने मजाकिया अंदाज में कहा,

“उन्हें (Hardik Pandya) आखिरी ओवर में एक रन लेना चाहिए था, दूसरे छोर पर दिनेश कार्तिक थे ना कि मैं।”

“हार्दिक के पास किसी भी रोल को निभाने की काबलियत है”

आशीष नेहरा (Ashish Nehra) ने इसके अलावा हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह हरफनमौला किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता है और उसमें हर रोल को निभाने की काबलियत है। उन्होंने कहा कि,

“पांड्या उस तरह के खिलाड़ी हैं जो हर तरह के रोल निभा सकते हैं। उनके पास तरह की बल्लेबाजी करने की कला है। हमने उन्हें टेस्ट और वनडे में अच्छा करते हुए देखा है। उनके पास जो बल्लेबाजी काबिलियत है उससे वो किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, चाहे वो नंबर-3 हो या नंबर-4।

वह गुजरात के कप्तान थे और उन्होंने गेंद से भी योगदान दिया। वो अलग रोल था क्योंकि उससे पहले वो ज्यादा बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं कर रहे थे। वह आज रात अपने पुराने अंदाज में दिखे लेकिन उनके पास किसी भी रोल को निभाने की काबिलियत है।”

Tags: IND vs SA, आशीष नेहरा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या,
Exit mobile version