IND vs SA: संजू सैमसन और राहुल त्रिपाठी को भारतीय टीम में ना देख फूटा फैंस का गुस्सा, कहा- "कुछ भी नहीं सिर्फ इंडिया का लॉस है इससे"
IND vs SA: संजू सैमसन और राहुल त्रिपाठी को भारतीय टीम में ना देख फूटा फैंस का गुस्सा, कहा- "कुछ भी नहीं सिर्फ इंडिया का लॉस है इससे"

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) जल्द ही नीली जर्सी पहनकर साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ खेलने के लिए तैयार है। साऊथ अफ्रीका क्रिकेट टीम जल्द ही भारत दौरे के लिए आ रही है जिसमें दोनों टीमों के बीच 5 अंतराष्ट्रीय टी-20 मैच 9 जून से भारत के अलग-अलग मैदानों दिल्ली, बैंगलोर, कटक, विजाग और राजकोट में खेला जाएगा जिसकी घोषणा बीसीसीआई (BCCI) ने पहले ही कर दी थी। इस टी-20 श्रृंखला के लिए बीसीसीआई ने 18 सद्सीय टीम की घोषणा कर दी है।

भारतीय टीम में संजू सैमसन और राहुल त्रिपाठी को ना देखकर भड़क उठे फैंस

संजू सैमसन (SANJU SAMSON) और राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI)  इस वक्त आईपीएल 2022 में  खेलते नजर आ रहे है और दोनो ही खिलाड़ियो ने इस सीजन अच्छा प्रदर्शन किया है। संजू सैमसन विकेटकीपिंग और मीडिल ओवरों में टीम में एक अच्छी भूमिका निभा सकते थे। राहुल त्रिपाठी आईपीएल के इस सीजन में एक आक्रामक बल्लेबाज के रूप में सामने आए है।

भारतीय टीम में एक आक्रामक बल्लेबाज के रूप में राहुल त्रिपाठी अच्छी भूमिका में दिखाई देते। दक्षिण अफ्रीका के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गयी है। जिसमें संजू सैमसन और राहुल त्रिपाठी का नाम शामिल नहीं हैं। सेलक्टर की इस हरकत से फैंस काफी गुस्से में आ गए हैं। फैंस सोशल मीडिया में अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

इसी कड़ी में कुछ फैंस के टि्वट इस प्रकार हैं

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम

केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशन किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उप-कप्तान व विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। कप्तान रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल को इस टी-20 सीरीज के लिए कप्तान चुना गया हैं।