IND vs SA: प्लेयर ऑफ़ द मैच दिनेश कार्तिक ने बताया अपना मास्टर प्लान, 16 साल बाद अर्धशतक लगाने का श्रेय इनको दिया

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच चौथा टी20 मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Saurashtra Cricket Association Stadium) में आज खेला गया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में सिर्फ़ 87 रन बना कर ऑल आउट हो गई। जिससे भारत ने मैच जीत कर इस 5 टी20 मैचों की सीरीज में 2 -2 की बराबरी कर ली है।
अपनी पारी में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने 27 गेंदों में 55 रन बनाये, इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 2 छक्के जड़े हैं। 16 साल के टी20 करियर में दिनेश कार्तिक का ये पहला अर्धशतक था। इस वज़ह से दिनेश को प्लेयर ऑफ़ द मैच से नवाज़ा गया। स्टार परफ़ॉर्मर रहे दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने इनिंग प्रेजेंटेशन के दौरान क्या कुछ कहा आइये जानते हैं।
प्लेयर ऑफ़ द मैच दिनेश कार्तिक

दरअसल, साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ चौथे टी-20 मुकाबले में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की सबसे शानदार पारी खेली। उन्होंने इस सीरीज (IND vs SA 4th T20) के साथ टी-20 इंटरनेशनल में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। कार्तिक ने 27 गेंदों में 55 रन की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके और दो छक्के निकले। वहीं, मैच के बाद इनिंग प्रेजेंटेशन के दौरान दिनेश कार्तिक ने कहा कि,
“ 10 ओवरों के बाद हमारा स्कोर देखने के बाद इस तरह खेलना ज़रूरी था। मुझे विश्वास था कि हम अंतिम सात ओवरों में 80 रन बना सकते हैं। मुझे विश्वास दिखाना था और मिले हुए मौक़ों को भुनाना था। यह जानकर ख़ुशी होती है कि मैंने भारत का पहला टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था और मैं आज भी खेल रहा हूं। पिच थोड़ी धीमी है और शॉट लगाना कठिन हो रहा था।”
अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद बोले दिनेश कार्तिक

Tags: IND vs SA, दिनेश कार्तिक, प्लयेर ऑफ़ द मैच,“16 साल बाद अर्धशतक लगाकर अच्छा लगा। मुझे इस टीम में सुरक्षित महसूस हो रहा है। पिछले मैच में चीज़ें मेरे पक्ष में नहीं गई थी लेकिन मेरा समर्थन किया गया। अब दिनेश परिस्थितियों को बेहतर तरीक़े से समझ रहा है। श्रेय मेरे कोच को जाता है जिनके साथ मैंने ख़ूब अभ्यास किया हैं। साउथ अफ़्रीका ने बढ़िया गेंदबाज़ी की। आमतौर पर हमारे ओपनर अच्छी शुरुआत दे रहे थे लेकिन आज पिच कठिन थी।”
