IND vs SA: दिनेश कार्तिक अब महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी बनने को तैयार, आकड़े की गवाही जानें

क्रिकेट के हर प्रेमी को साल 2018 की निदहास ट्रॉफी का फाइनल मैच ज़रूर याद होगा। याद होगा दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का आखिरी गेंद पर लगाया गया वह सिक्स जिसने भारत को जीत दिलाई और वहीं से कार्तिक की एक नई पहचान बननी शुरू हुई। या कहें पहचान को मजबूती मिलनी शुरू हुई, पहचान फिनिशर की। जो टीम इंडिया (Team India) के दिग्गज महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने निभाई थी।
दिनेश कार्तिक ने अब इतने मौकों पर साबित कर दिया है कि उनमें महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी बनने की क़ाबिलियत है और मौजूदा टीम इंडिया में इस फ़िनिशर की भूमिका दिनेश से अच्छी कोई नहीं निभा सकता।
धोनी की तरह दिनेश कार्तिक टीम इंडिया को निकालते है मुश्किल से

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने आज मौजूदा साउथ अफ़्रीका के साथ चल रही टी20 सीरीज में भी कुछ ऐसा ही करिश्मा कर दिखाया है। 5 मैचों की सीरीज में 2 -1 से पीछे चल रही टीम इंडिया (Team India) के लिए यह मैच करो या मरो था। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ख़राब रही।
10 ओवर के बाद लगा की टीम 100 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। लेकिन तभी धोनी की तरह कार्तिक ने बल्लेबाज़ी की और टीम को मुश्किल से निकाला। दिनेश कार्तिक ने 27 गेंदों में 55 रनों की तूफानी पारी खेली और भारत के स्कोर को 169 तक पहुंचाया। इस पारी में कार्तिक ने 9 चौके और 2 छक्के लगाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस पारी के लिए कार्तिक को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
साल 2019 के वर्ल्ड कप से पहले रविचंद्रन अश्विन ने ट्वीट किया था,
‘यूं ही दिनेश कार्तिक के कुछ बैटिंग नंबर्स देख रहा था। इस बात की कोई हैरानी नहीं है कि बीते करीब 18 महीने में वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में शुमार हैं। दिनेश कार्तिक इसी तरह का अवतार चाहते थे। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।’
आईपीएल 2022 में दिखा चुके है दम

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) वर्ल्ड कप में मिले मौकों को भुना नहीं सके। टीम से बाहर हुए। लेकिन कार्तिक नहीं रुके। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में वह फिर फिनिशर अवतार दिखाया। नंबर पांच-छह पर खेलते हुए वह टॉप ऑर्डर की अच्छी शुरुआत को भुना सकते हैं। जरूरत पड़ने पर टॉप गियर लगा सकते हैं और कहीं अगर टॉप ऑर्डर लड़खड़ा जाए तो वह अपने अनुभव से उसे संभाल सकते हैं। संयमित होना कार्तिक की खूबी है। फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) उन्हें धोनी जितना ही कूल बताते हैं।
दिनेश कार्तिक ने ख़ुद कहा था धोनी की तरह फिनिशर बनना है

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की तरह फिनिशर बनना चाहते हैं। कार्तिक के अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत धोनी से पहले हुई। लेकिन धोनी के आने के बाद वह नेपृथ्य में चले गए। बीच में कुछ मौके मिलते रहे लेकिन वे भारतीय टीम में जगह पक्की करने के लिए काफी नहीं थे। कार्तिक के लिए भारतीय टीम का रास्ता बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज शायद अब भी मुश्किल है। लेकिन फिनिशर के रूप में जो करतब वह दिखा रहे हैं वह उनके लिए नई राह जरूर खोल सकता है।
Tags: IND vs SA, टीम इंडिया, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी,